PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सरकार का सख्त रवैया अब 15 साल पुराने इन वाहनों को स्क्रैप में बदलने के जारी हुए सख्त आदेश,

chandigarh order scrap 15 year old government vehicles haryana Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : 15 साल पुराने वाहनों को लेकर हरियाणा सरकार ने सख्त रवैया अपना लिया है। सबसे पहले हरियाणा सरकार ने एक अप्रैल 2023 तक 15 साल पूरे कर चुके सभी सरकारी वाहनों को स्क्रैप कराने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को इन वाहनों को बदलने के लिए आवश्यक धनराशि आवंटित करने का भी निर्देश दिया है। इस संबंध में प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों,

विभागाध्यक्षों, प्रबंध निदेशकों, बोर्डों और निगमों के मुख्य प्रशासकों, उपायुक्तों और विश्वविद्यालयों के रजिस्ट्रारों को इन निर्देशों का तुरंत अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 अगस्त 2021 को वाहन स्क्रैप पॉलिसी जारी की थी। इसके बाद हरियाणा सरकार भी पुराने वाहनों को लेकर अपनी राज्य की स्क्रैप नीति जारी कर चुकी है। इसमें 15 साल पुराने पेट्रोल वाले और 10 साल पुराने डीजल वाहनों को स्क्रैप किया जाना है। हरियाणा सरकार ने एनसीआर में यह फैसला लागू कर रखा है।

अब हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी सरकारी उन वाहनों को स्क्रैप करने का आदेश जारी किया है, जो 15 साल आयु पूरी कर चुके हैं। इनमें केंद्र सरकार, राज्य सरकार, या केंद्र शासित प्रदेशों, नगर निगमों, नगर पालिकाओं, या पंचायतों, राज्य परिवहन उपक्रमों के स्वामित्व वाले मोटर वाहनों के पंजीकरण के प्रमाण पत्र को 1 अप्रैल, 2023 से 15 वर्ष की आयु तक पहुंचने के बाद नवीनीकृत नहीं किया जाएगा। मुख्य सचिव कौशल ने बताया कि इस नीति को प्रभावी ढंग से लागू करने से पर्यावरण में सुधार होगा, साथ ही पुराने वाहनों के रखरखाव लागत में कमी लाने में भी सहयोग मिलेगा।

Latest News