.
.
chandigarh pak minister fawad chaudhry punjabis indian army deny duty in kashmir cm amarinder shuts him down
(पढ़ें पहली बार पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ चंडीगढ़ : पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी द्वारा भारतीय सेना में पंजाबियों को बगावत के लिए उकसाने को लेकर किए गए भड़काऊ ट्वीट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को अपने काम से वास्ता रखने और भारत के अंदरूनी मामलों से दूर रहने की सलाह दी /
.
.
पाकिस्तान के मंत्री द्वारा किए ट्वीट के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना अनुशासनबद्ध और राष्ट्रवादी फोर्स है / उन्होंने कश्मीर मामले में दखल देने की लगातार कोशिशों के लिए भी पाकिस्तान को चेतावनी दी / उन्होंने कहा कि कश्मीर भारत का अंदरूनी हिस्सा है और रहेगा /
.
.
आपको बता दें कि, पाकिस्तान के मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट कर कहा था कि, मैं भारतीय सेना में सभी पंजाबियों से अपील करता हूं कि वे अन्याय / जुल्म का हिस्सा होने से इनकार करें और कश्मीर में कर्तव्य से इनकार करें /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
chandigarh pak minister fawad chaudhry punjabis indian army deny duty in kashmir cm amarinder shuts him down


































