PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे चंडीगढ़, कहा- पुराने कानून शोषण का थे जरिया,

chandigarh-pm-narendra-modi-and-amit-shah-chandigarh-visit-three-new-criminal-laws

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे हैं। उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में हाल ही में लागू किए गए 3 नए क्रिमिनल लॉ भारतीय दंड संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- चंडीगढ़ में आने से लगता है कि अपनों के बीच आ गया हूं। चंडीगढ़ की पहचान शक्ति स्वरूपा मां चंडी से जुड़ी है।

.

यानी शक्ति का वह स्वरूप, जिससे सत्य व न्याय की स्थापना होती है। यही चीज तीनों कानूनों के प्रारूपों का आधार है, जब देश विकसित भारत का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है। संविधान के 75 साल हुए हैं। ऐसे में यह एक बहुत बड़ी शुरुआत है। देश के नागरिकों के लिए हमारे संविधान में जिन आदर्शों की कल्पना की गई थी, ये उन्हें पूरा करने में ठोस प्रयास है। यह कानून कैसे अमल में लाए जाएंगे, इसका मैंने लाइव डेमो देखा। मैं सभी से आग्रह करता हूं इस लाइव डेमो को जरूर देखें।

.

नए कानूनों को बनाने की प्रक्रिया बहुत व्यापक रही। इसमें कई विद्वानों के सुझाव शामिल हैं। 2020 में इसके संबंध में नोटिफिकेशन जारी हुआ था। इसके बाद कई जगह से सुझाव लिए गए। इसमें हाईकोर्ट के जजों और लोगों से संवाद किया। आजादी के 7 दशकों में न्याय व्यवस्था के सामने जो चैलेंज आए, उन पर मंथन किया गया। देश ने 1947 में आजादी मिली। कई लोगों के बलिदान के बाद जब आजादी की सुबह आई तो कैसे-कैसे सपने थे, लोगों में कितना उत्साह थे।

chandigarh-pm-narendra-modi-and-amit-shah-chandigarh-visit-three-new-criminal-laws

लोगों ने सोचा था कि अंग्रेज चले गए हैं तो अंग्रेजों के कानूनों से भी मुक्ति मिलेगी। ये कानून अंग्रेजों के शोषण का जरिया थे। यह कानून उस समय अंग्रेजों ने बनाए थे, जब वह भारत में अपनी सत्ता मजबूत करना चाहते थे। वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि नए कानूनों से गुलामी की निशानी, क्रिमिनल सिस्टम से छुटकारा मिल पाया है। चंडीगढ़ नए कानूनों को पूरी तरह लागू करने वाला शहर बनने जा रहा है। चंडीगढ़ देश के राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में पहला राज्य बनेगा,

.

जहां पूरी तरह से यह तीनों कानून लागू होंगे। पुराने कानून 160 साल पुराने थे। ये अंग्रेजों ने बनाए गए थे। ये नागरिकों की जगह अंग्रेजों के शासन की सुरक्षा के लिए बने। नए कानून भारतीयों और उनकी सुरक्षा के लिए बने हैं। इससे सभी को न्याय मिलेगा। 3 साल में ये कानून पूरे देश में लागू हो जाएंगे। तारीखों (पेशी) से छुटकारा मिल जाएगा। इन कानूनों की सबसे बड़ी आत्मा भारतीय है और इनका मकसद भारतीय को न्याय दिलाना है।

.

तीन साल बाद हमारा क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम दुनिया का सबसे बेहतर सिस्टम होगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा रिफॉर्म बनेगा। कानून बनाने के लिए 2019 में प्रक्रिया शुरू हुई थी। 160 से अधिक मीटिंग हुईं। ये 43 देशों के क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम की स्टडी है। 11 लाख से अधिक अफसरों को कानून को लागू करने के लिए ट्रेनिंग दी गई।

chandigarh-pm-narendra-modi-and-amit-shah-chandigarh-visit-three-new-criminal-laws

कानून में महिला व बच्चों के लिए अलग चैप्टर जोड़ा गया है। आतंकवाद व संगठित अपराध की परिभाषा तय की गई है। अब आतंकियों को फायदा नहीं मिलेगा। 90 दिन में पुलिस को प्रोग्रेस रिपोर्ट देनी होगी। जीरो FIR समेत कई चीजों के लिए थाने में जाने की जरूरत नहीं है। आने वाले 6 महीने में वन क्लिक ऑल डेटा बेस लागू कर देंगे। इससे पहले, चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने PM मोदी, अमित शाह और पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पुलिस की वर्किंग के बारे में समझाया। PM के सामने हत्या का सीन प्रदर्शित किया गया।

.

कंट्रोल रूम पर सूचना मिलने के बाद पुलिस का अगला कदम क्या होता है। सबूत व तथ्यों को जुटाने से लेकर तथ्यों को किस तरह प्रयोग किया जाता है, फोरेंसिक टीम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कैसे होगा, इसके बारे में बताया गया। आखिर में कोर्ट भी बनाया गया, जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी और आरोपियों को सजा दिलाने के बारे में बताया गया।

.

​​​​​​​पुलिस अधिकारियों ने PM को बताया कि चंडीगढ़ में नए कानूनों के मुताबिक 900 FIR दर्ज हुई हैं। 4 केसों में फैसला भी हो चुका है। सभी थाने कम्प्यूटराइज्ड हो चुके हैं। पुलिस के पास नई टेक्नोलॉजी आ गई है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। लोगों को न्याय के लिए धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। नए कानूनों में लोगों को अधिकार दिया गया है कि वह जो भी भाषा जानते हैं, उसमें अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

.

उन्हें हिंदी या अंग्रेजी का ज्ञान होना जरूरी नहीं है। थाने में उनकी शिकायत जरूर ली जाएगी। लोग कहीं भी बैठकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। उन्हें थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ​​​​​​​PM के आने से पहले सेक्टर-23 में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ नगर निगम के लिए फंड की घोषणा करने के लिए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक लुबाना,

.

प्रदेश महासचिव कपिल चोपड़ा व अन्य को हिरासत में ले लिया। PM नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को हरियाणा के पानीपत में आएंगे। PM यहां जीवन बीमा निगम (LIC) की महिलाओं से जुड़ी पॉलिसी को लॉन्च कर सकते हैं। कार्यक्रम में महिलाओं को ही ज्यादा संख्या में बुलाया जा रहा है। महिलाओं के बैठने के लिए 35 हजार से ज्यादा कुर्सियों की व्यवस्था की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।

.