PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, चुनावी रंजिश के चलते हुए फायरिंग, एक व्यक्ति गंभीर रुप से हुआ घायल, आरोपी गिरफ्तार,

punjab-jalandhar-bhogpur-kala-bakra-sarpanch-shoot-his-opponent

.

.

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : पंजाब के जालंधर जिले के एक गांव में एक मौजूदा सरपंच ने पुरानी रंजिश के चलते अपने विरोधी को गोली मार दी। छाती पर गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति का इलाज जालंधर पठानकोट हाईवे पर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। इस मामले में थाना भोगपुर की पुलिस ने देर रात गोली चलाने वाले आरोपी काला बकरा गांव के सरपंच दविंदर सिंह मेंटा को गिरफ्तार कर लिया है।

.

.

जिसके खिलाफ पुलिस ने हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जालंधर देहात पुलिस के आदमपुर एरिया के डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि जख्मी व्यक्ति की पहचान गांव काला बकरा के रहने वाले तलविंदर सिंह के रूप में हुई है। तलविंदर की छाती पर दाहिनी तरफ गोली लगी है। आरोपी को गिरफ्तार कर उससे उसका लाइसेंसी हथियार और लाइसेंस बरामद कर लिया गया है। जल्द उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

.

punjab-jalandhar-bhogpur-kala-bakra-sarpanch-shoot-his-opponent

.

डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच काफी सालों से विवाद चल रहा था। घायल व्यक्ति और सरपंच दोनों पर पहले भी केस दर्ज हैं। घायल व्यक्ति को कोर्ट से सजा भी हो चुकी है और वह जेल भी जा चुका है। दोनों का केस हाईकोर्ट में चल रहा है। मौजूदा सरपंच उक्त केस में बरी हो चुका था। साथ ही जिसे गोली लगी है, उक्त व्यक्ति चुनाव में खड़ा हुआ था, मगर उसके पेपर रद्द हो गए थे। जिसके चलते दोनों की रंजिश और बढ़ गई थी। 

.

.

डीएसपी कुलवंत सिंह ने आगे कहा- रात में दोनों पक्ष हुल्लड़बाजी करते हुए आमने सामने हो गए। रात करीब साढ़े 8 बजे दोनों के बीच विवाद हो गया। जिसमें सरपंच ने अपने लाइसेंसी हथियार से गोलियां चला दी। जिसमें एक गोली उसकी छाती में लगी। दोनों आरोपियों के घर आसपास ही हैं। जिसके चलते दोनों के बीच जुबानी विवाद हाथापाई और गोली बारी तक पहुंच गया था। पुलिस द्वारा आरोपी का लाइसेंस रद्द करने के लिए भेजा जाएगा। फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

.