PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

पंजाब के नामी स्‍कूल की छात्रा के साथ बस ड्राइवर ने की घिनौनी हरकत, का खौफनाक सच, पुलिस ने दर्ज की FIR,

chandigarh-punjab-12th-student-raped-3-month-bus-driver-pretext-of-blackmailing

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : आरजी कर अस्‍पताल कांड के बाद देश के लोग गुस्‍से में हैं लेकिन कोलकाता ही नहीं देश के हर हिस्‍से में ऐसी सोच रखने वाले ‘दरिंदे’ मौजूद हैं। ताजा मामला चंडीगढ़ में सामने आया जहां एक नाम स्‍कूल की 17 साल की 12वीं की छात्रा को दरिंदगी का शिकार बनाया गया। तीन महीने तक बच्‍ची के साथ रेप किया गया। अंत में उसने हिम्‍मत दिखाई और पूरी घटना का सच माता पिता को बता दिया।

.

.

वारदात को अंजाम देने वाला स्‍कूल का बस ड्राइवर अब सलाखों के पीछे है। पुलिस के मुताबिक स्कूल बस ड्राइवर को 12वीं कक्षा की छात्रा के साथ रेप केस में अरेस्‍ट कर लिया गया है। आरोपी मोहम्मद रज्जाक (26) ने छात्रा की इंटरनेट के माध्‍यम से नकली आपत्तिजनक तस्‍वीर बना ली थी। वो इस तस्‍वीर को वायरल करने की धमकी देकर छात्रा को ब्‍लैकमेल करने लगा, फिर तीन महीने में छात्रा को तीन बार हवस का शिकार बनाया गया।

.

.

शुरुआत में छात्रा ने बदनामी के डर से बात को दबाए रखा। पुलिस के अनुसार, आरोपी मोहम्मद रज्जाक (26) ने कुछ समय तक नाबालिग का पीछा किया और फिर उससे दोस्ती करने की कोशिश की। हालांकि लड़की ने उसके दोस्‍ती के ऑफर को रिजेक्‍ट कर दिया था। बाद में आरोपी ने छात्रा की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

.

.

छात्रा का कहना है कि आरोपी ने मई से जुलाई के बीच तीन बार लड़की के साथ उसके घर पर रेप किया। पानी जब सर से ऊपर चला गया, तब उसने माता-पिता को घटना के बारे में बताया। परेशान हालत में बेटी को देखकर माता-पिता ने उससे इसका कारण पूछा तब उसने आपबीती बताई। पुलिस उपाधीक्षक जसपिंदर सिंह ने बताया कि इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया सिंह ने बताया कि रज्जाक पर बलात्कार, आपराधिक धमकी और यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम सहित प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

.

.