PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

पंजाब पुलिस ने खालिस्तानी आतंकी पन्नू से जुड़े युवकों को किया गिरफ्तार, FIR दर्ज, DGP पंजाब गौरव यादव,

chandigarh-punjab-police-arrests-three-vicious-terrorist-group-sikhs-for-justice-gurpatwant-singh-pannu-information-for-dgp-punjab-gaurav-yadav

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब पुलिस ने आतंकी संगठन ‘सिख फॉर जस्टिस’ से जुड़े 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये बठिंडा के गांव भिस्सियाना और मननवाला के स्कूलों की दीवारों पर खालिस्तान समर्थक नारे लिख रहे थे। यह कार्रवाई अमेरिका में बैठे संगठन के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के इशारे पर की जा रही थी। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

.

.

हालांकि आरोपियों की पहचान अभी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी इसी साल पन्नू के लिए खालिस्तानी पोस्टर लगाने के कई मामले सामने आए। इनमें पन्नू और उसके सहयोगियों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज हुई। इसमें 12 लोगों को अरेस्ट भी किया गया। पुलिस की शुरुआत जांच में सामने आया है कि आरोपियों को इसके लिए विदेश से फंडिंग हुई है।

.

.

इसी कारण ये देशविरोधी गतिविधियों में शामिल हुए। तीनों भड़काऊ नारे लिखकर अशांति फैलाने की कोशिश में थे। पुलिस ने एक्शन लेते हुए इन्हें पकड़ लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कब से यह पन्नू से जुड़े हुए थे। पुलिस यह भी तलाश कर रही है कि उन्होंने पंजाब के अन्य जिलों में तो पहले कोई वारदात नहीं की। 2025 में पन्नू के खालिस्तानी पोस्टर 6 जगह लगवाने का मामला सामने आया है।

.

.

पन्नू और उसके सहयोगियों के खिलाफ 4 प्रमुख FIR दर्ज हुई। ये UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम), IPC की धाराओं (जैसे 153A-देशद्रोह, 505-धमकी) और राज्य कानूनों के तहत हैं। वहीं, अब तक 12 लोग अरेस्ट किए जा चुके है। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने 35 से लेकर 50 हजार रुपए के लिए ये पोस्टर लगाए थे।

.