PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब, इस जिले में सुबह से हो रही मूसलाधार बरसात से गिरी मकान की छत, दो की हुई मौत, खोले गए फ्लड गेट,

chandigarh-punjab-weather-heavy-rain-patiala-flood

PTB Big न्यूज़ पटियाला : पटियाला में बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मूसलाधार बरसात हुई। बरसात के कारण राघोमाजरा इलाके में एक पुराने मकान की छत गिर गई। हादसे में घर में सो रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल इनका इलाज चल रहा है। वहीं बरसात के कारण जैकब ड्रेन के फ्लड गेट खोल दिए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक हादसा मंगलवार देर रात हुआ। राघोमाजरा इलाके में जंगी जत्था गुरुद्वारा साहिब के नजदीक किराये के मकान में प्रवासी मजदूर रह रहे थे। माना जा रहा है कि शहर में बीते कईं दिनों से रह-रह कर हो रही बारिश के कारण इस पुराने मकान की छत गिरी है।

हादसे में मरने वालों की पहचान मुन्ना लाल व रमा शंकर के तौर पर हुई है, जबकि घायलों में गंगा राम, संतोष कुमार व चिरंजी लाल शामिल हैं। वहीं भारी बरसात से कई इलाकों में जलभराव हो गया है। कुछ दिन पहले हुई बरसात के बाद बाढ़ से सामना कर रहे पटियाला के लोग सहमे हुए हैं।

पटियाला शहर व इसके आसपास के इलाकों में बुधवार सुबह से हो रही भारी बारिश से एक बार फिर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और गली-मोहल्लों में जल-भराव हो गया है। इनमें खास तौर से राघोमाजरा, अनारदाना चौक, आर्य समाज चौक, त्रिपड़ी, गुरु नानक नगर, बाबा दीप सिंह नगर शामिल हैं। निचले इलाकों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया है जिससे लोग काफी दशहत में हैं।

Latest News