PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

चंडीगढ़ की प्रसिद्ध सुखना लेक पर व्यक्ति ने वुड कटर से काट डाला अपना गला, लोगों ने देखा मंजर,

chandigarh sukhna lake man commits suicide with wood cutter

.

.

PTB Shocking न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की सुखना लेक पर 35 वर्षीय व्यक्ति ने सुसाइड किया है। व्यक्ति ने वुड कटर से गला काटकर जान दी है। मृतक की पहचान अभय सूद के रूप में है । वह किशनगढ़ रह रहा था, जबकि मूल रूप से हिमाचल का रहने वाला था। हालांकि वह क्या काम करता है। इस बारे में अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस को घटना स्थल से वुड कटर और बड़ा बैग मिला है।

.

.

शुरूआती जांच में पुलिस इसे सुसाइड मानकर चल रही है। हालांकि पुलिस कहना है कि पुलिस की टीमें विभिन्न एंगल पर काम कर रही है। सुखना लेक पर सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे सैर के लिए लोग पहुंचे लोगों ने एक युवक का शव देखा। उससे काफी खून बह चुका था। इसके बाद लोगों की तरफ से इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-3 थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

.

.

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंची। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज चेक की। शुरुआती जांच में पुलिस को यह आत्महत्या लग रही है ।कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के पास से मिले वुड कटर से पुलिस मानकर चल रही वह लकड़ी का काम करता था। हालांकि पुलिस आस-पास के क्षेत्र में पूछताछ कर जानकारी जुटाने में लगी हुई है। वहीं, पुलिस ने इस संबंधी सूचना हिमाचल पुलिस से भी शेयर की है।

.

.