PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

पंजाब की जेल के बाहर बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर मिलने से फैली सनसनी,

chandigarh tiffin bombs found outside chandigarh burail model jail Big News

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ की बुड़ैल मॉडल जेल के बाहर शनिवार देर शाम 7:30 बजे एक संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल के जवान जब बड़ेल मॉडल जेल के बाहर रूटीन चेकिंग कर रहे थे तभी उनकी नजर इस बैग पर पड़ी। पुलिस जवानों ने इस संदिग्ध बैग को खोल कर तलाशी ली तो उसमें एक टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद किया गया।

बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर देख जेल के अंदर अधिकारियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। तत्काल इसकी सूचना चंडीगढ़ पुलिस के डीजीपी और एसएसपी कुलदीप सिंह चहल को दी गई। सूचना पाते ही चंडीगढ़ पुलिस के आपरेशन सेल क्राइम ब्रांच बम स्क्वायड और मोहाली पुलिस के आपरेशन सेल की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

मॉडल जेल में इस समय दो आतंकी बंद है। पुलिस के सूत्रों की माने तो हो सकता है कि इन दोनों आतंकियों को जेल से भगाने के लिए कोई प्लानिंग की गई हो। जिसके तहत जेल के बाहर से संदिग्ध परिस्थितियों में बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद किया गया है। बता दें इस समय बुड़ैल मॉडल जेल में पंजाब के पूर्व मुख्य मंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड और बुडैल जेल ब्रेक कांड के दो आतंकी जगतार सिंह तारा और परमजीत सिंह भ्योरा बुडैल जेल में बंद है। चंडीगढ़ पुलिस की मानें तो हो सकता है कि इन आतंकियों को जेल से भगाने को लेकर इनके ग्रुप के अन्य सदस्यों ने कोई साजिश रची हो ।

सूत्रों के मुताबिक कई दिनों से पुलिस को बुड़ैल जेल के आसपास संदिग्ध वस्तुओं के बारे में इनपुट्स मिल रहे थे। जिसके चलते पुलिस पूरी तरह से बुड़ैल जेल के आसपास मुस्तैद थी। ऐसे में शनिवार शाम के समय एक पुलिसकर्मी ने ही पुलिस कंट्रोल रूम पर बुड़ैल जेल की दीवार पर विस्फोटक सामग्री पड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही शहर के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल, एसपी सिटी केतन बंसल क्राइम ब्रांच के इंचार्ज राजीव कुमार डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल, आपरेशन सेल की टीम समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।

वही बम डिस्पोजल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और आखिर में बम को कब्जे में लेकर आर्मी को सूचना दी गयी। देर रात तक पुलिस की छानबीन जारी थी। पुलिस ने बुड़ैल जेल के आसपास चौकसी बढ़ा दी है। फिलहाल रात तक पुलिस की सर्च जारी थी। वहीं आर्मी बम को लेकर यहां से चली गई। मॉडल जेल के बाहर दीवार के पास संदिग्ध बैग में टिफिन बम और डेटोनेटर बरामद होने के बाद से मॉडल जेल के 2 किलोमीटर के दायरे में सभी सड़कों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को जेल के अंदर यहां आस-पास जाने नहीं दिया जा रहा है।

Latest News