PTB News

Latest news
मज़दूर दिवस पर महंगाई का ‘तोहफ़ा’, LPG कीमतों में बढ़ोतरी आम जनता के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण : सुखजि... ​बड़ी खबर: विधायक रमन अरोड़ा को फिर मिला सरकारी 'सुरक्षा कवच', विरोधियों के दावों की निकली हवा एचएमवी में तीन दिवसीय एफडीपी का समापन : ज्ञान और मूल्यों का संगम स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों... जीएनए यूनिवर्सिटी में 7वां अंतरराष्ट्रीय आतिथ्य एवं पर्यटन सम्मेलन (ICOHOST–2026) शिरोमणि अकाली दल ने शराब के नशे में धुत विधानसभा पहुंचे भगवंत मान का डोप टेस्ट करवाने की रखी मांग राष्ट्रपति को दिया गया गरिमामय विदाई समारोह, ईरान पर मिसाइलों से अमेरिका कर सकता है हमला, बचे हुए ईरानी नेता टारगेट पर, सेना ने बताया ट्रम्प को प... दुःखद ख़बर! किश्ती के बाद डूबा क्रूज, 29 लोगों की कटी थी टिकट, लेकिन 47 पर्यटक थे सवार, PM मोदी ने जत... मई के पहले दिन महंगाई की जनता पर बड़ी मार, सिलेंडर हुआ 1 हजार रुपए महंगा,

स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने शहर की विभिन्न संस्थायों को ‘7’ लाख की दी चैरिटी

Charity given at Head Office to Organizations In loving memory of Chairman Late Sh. Anil Chopra Ji

PTB News “शिक्षा” : स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा की याद में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स ने स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी की याद में शहर की विभिन्न संस्थायों को ‘7’ लाख की चैरिटी दी। उत्तरी भारत का सर्वश्रेठ एजुकेशनल ग्रुप “सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन” शिक्षा के साथ साथ बेसहारा, काबिल, ज़रुरतमंद बच्चों एवं बजुर्गों के हर तरह के विकास के लिए खड़ा रहा है, जो अपने ‘फाउंडेशन डे’ को हर वर्ष शहर की संस्थाओं एवं उनके बच्चों को मुफ्त शिक्षा, बजुर्गों को मेडिकल इलाज एवं लड़कियों की शादियों के लिए आर्थिक रूप से चैरिटी प्रदान कर मनाता है।

.

.

इस बार अंध विद्यालय, पिंगला घर, कुष्ट आश्रम, अपाहिज आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, 13 -13 हट्टी, आखिरी उम्मीद, शिव पूरी मॉडल टाउन आदि संस्थायों को 7 लाख की राशी की चैरिटी दी। जिसका आयोजन सेंट सोल्जर के मुख दफ्तर में करवाया गया। यह चैरिटी वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा द्वारा ग्रुप के फाउंडर्स स्व. श्री आर. सी चोपड़ा, स्व. श्रीमती शांता चोपड़ा, एवं अनिल चोपड़ा जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दी गई।

.

.

श्रीमति संगीता चोपड़ा ने संस्थाओं के सदस्यों से बातचीत करते हुए कहा कि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स स्वर्गीय श्री अनिल चोपड़ा जी के नक़्शे कदमों पर चलता आया है और चलता रहेगा, क्योंकि वे एक संत, एक सिपाही की तरह सोचते थे। उनकी उच्च सोच के कारण 1958 में एक स्कूल द्वारा लगाया गया एक पौधा, जो आज 36 स्कूलों और 23 कॉलेजों के रूप में एक विशाल वृक्ष का रूप धारण कर चूका है, और आगे भी ऐसे ही बढ़ता रहेगा, श्रीमती संगीता चोपड़ा ने बताया कि ग्रुप हमेशा इन संस्थायों की साथ कंधे के कन्धा मिलकर खड़ा रहेगा।

.

उन्होंने बताया की ग्रुप आज तक लगभग 2 करोड़ तक की राशि डोनेट कर चुका है। इसके इलावा ग्रुप की तरफ से चल रही मास्टर राजकवर चोपड़ा स्कालरशिप स्कीम के तहत ग्रुप के काबिल एवं जरुरतमंद छात्र 3 करोड़ से अधिक तक की राशी की पढ़ाई का फायदा ले रहे है इसके साथ साथ श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि अब से चैरिटी हर वर्ष 26 अप्रैल को स्व. श्री अनिल चोपड़ा जी के जन्मतिथि पर, उनकी याद में दी जाएगी।

.

.

Latest News