PTB News

Latest news
Aap Party से विधायक अनमोल गगन मान के पति को हुई 2 साल की सजा, करोड़ों के लेनदेन से जुड़ा है मामला जालंधर : लक्की ओबेरॉय हत्याकांड के 38 दिन बीत जाने के बावजूद मुख्य शूटर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बा... जालंधर में महिला ने एक कपड़ा ब्यापारी पर लगाए गंभीर इल्जाम, कहा नशा खाकर बनाता था शारीरिक सं-बंध, लाख... देश में खत्म हो रही गैस? को लेकर केंद्र सरकार ने जनता की दूर की टेंशन, कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता Sukhjinder Randhawa ने किया CM Bhagwant Maan को खुला चेलेंज, अमित शाह और सुखबीर बादल में 'नहीं हुई दोस्ती..., प्रताप सिंह बाजवा ने कसा तंज, एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया,
Translate
[gtranslate]

पंजाब के मुख्यमंत्री की पत्नी व सांसद परनीत कौर 23 लाख रु. की ठगी का हुई शिकार,

cheating of rs 23 lakh from mp parneet kaur wife of chief minister amarinder singh

.

.

cheating of rs 23 lakh from mp parneet kaur wife of chief minister amarinder singh

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ पटियाला : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी सांसद परनीत कौर से 23 लाख रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है / ठगी की यह घटना हफ्तेभर पहले संसद सत्र के दौरान हुई / शातिर ठग ने खुद को एसबीआई का बैंक मैनेजर बताते हुए परनीत से कहा कि आपकी सैलरी डालना है / जल्दी से एटीएम और उसके पीछे लिखा सीवीवी नंबर बता दें, क्योंकि देर होने पर सैलरी अटक जाएगी / अब पंजाब पुलिस की टीम आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए झारखंड गई है /

.

.

ठग ने कहा था कि मैं होल्ड कर रहा हूं / आपके पास एक ओटीपी नंबर आएगा, उसे भी बता दीजिएगा ताकि अभी सैलरी डाली जा सके / इसके तुरंत बाद ही उसके खाते से 23 लाख रुपए निकले गए / मैसेज देखते ही परनीत के होश उड़ गए / उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी /

.

मुख्यमंत्री की पत्नी से ठगी करने वाले आराेपी अताउल अंसारी को रिमांड पर लेने के लिए पंजाब पुलिस की टीम मंगलवार को झारखंड के जामताड़ा पहुंची / जामताड़ा के एसपी अंशुमन कुमार ने बताया कि साइबर अपराधी को रिमांड पर पटियाला पुलिस के साथ भेजने की प्रक्रिया चल रही है / एसपी ने बताया कि तीन अगस्त को ही अंसारी को एक अन्य मामले में गिरफ्तार कर जामताड़ा जेल भेजा गया था /

.

पटियाला के एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धो ने बताया कि अंसारी ने खुद काे बैंक अफसर बताते हुए सांसद परनीत कौर को झांसे में लिया था / बताया कि हफ्तेभर पहले ही संसद सत्र के दौरान साइबर अपराधी ने उनके खाते से 23 लाख रुपए उड़ा लिए थे /

.

झारखंड पुलिस के मुताबिक, अंसारी के खिलाफ जामताड़ा साइबर थाना में ठगी का केस दर्ज है / उधर, मंडल कारा जामताड़ा के जेलर ने पूछे जाने पर बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा अताउल अंसारी को रिमांड में लेने के लिए आवेदन दिया गया है / अताउल के विरुद्ध पंजाब के पटियाला थाना में भी केस दर्ज है /

.

 

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /

फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/

cheating of rs 23 lakh from mp parneet kaur wife of chief minister amarinder singh