PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

मुख्यमंत्री ने एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस के एनएसए में समायोजन और तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का किया शुभारम्भ,

chief-minister-launches-advanced-life-support-ambulance-integration-in-nsa-and-launches-tobacco-free-youth-campaign-shimla

PTB Big न्यूज़ शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ओकओवर शिमला से 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस का राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 (एनएसए) में समायोजन और स्वास्थ्य विभाग व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा आयोजित तम्बाकू मुक्त युवा अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय एम्बुलेंस सेवा-108 योजना के अंतर्गत 241 ‘एम्बुलेंस’ प्रदेश भर मे क्रियाशील हैं, जो आपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।

.

.

आज 26 नई एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस को इस बेड़े में शामिल किया गया है। इन एम्बुलेंस में जीवन रक्षक स्वास्थ्य सेवा उपकरण जैसे ट्रांसपोर्ट वेंटिलेटर, ईसीजी मशीन, आपातकालीन एम्बू बैग, ऑक्सीजन सिलेंडर, रक्तचाप निगरानी मशीन सहित 19 आपातकालीन जीवन रक्षक सुविधाएं उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस को सभी सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों के अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों, सिविल अस्पतालों और अन्य दूरदराज के स्थानों पर तैनात किया जा रहा है ताकि

.

आपात स्थितियों में मरीजों को स्थानांतरित किया जा सके। इन एम्बुलेंस में आपातकालीन चिकित्सा देखभाल के लिए आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए निरन्तर प्रयासरत है। स्वास्थ्य संस्थानों में विश्व स्तरीय आधारभूत ढांचे का सृजन किया जा रहा है। इन नई एडवांस लाइफ स्पोर्ट एम्बुलेंस से निश्चित रूप से स्वास्थ्य सेवाओं में और सुधार होगा।

.

मुख्यमंत्री ने तम्बाकू मुक्त युवा अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देशभर में जन-स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 हमारे युवाओं को तम्बाकू के खतरों से बचाने की प्रदेश सरकार की एक और सशक्त पहल है। यह अभियान 60-दिन यानी 8 दिसंबर, 2025 तक चलेगा, जिसमें जागरूकता, रोकथाम और तम्बाकू नियंत्रण कानूनों के सख्त पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

chief-minister-launches-advanced-life-support-ambulance-integration-in-nsa-and-launches-tobacco-free-youth-campaign-shimla

उन्होंने कहा कि तम्बाकू हर साल भारत में 1.35 लाख से अधिक लोगों की जान लेता है और गंभीर बीमारियां जैसे कैंसर, हृदय रोग और फेफड़ों की समस्याएं पैदा करता है। यह तथ्य भी सामने आया है कि तम्बाकू अक्सर अन्य नशों जैसे ड्रग्स की ओर ले जाता है इसलिए सबसे अच्छा निर्णय है कि तम्बाकू का सेवन बिल्कुल न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रकार के तम्बाकू उपयोग, ई-सिगरेट और हुक्का बार को पूरी तरह समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है।

.

.

पुलिस और फ्लाइंग स्क्वाड लगातार अभियान चलाकर हुक्का बार और ई-सिगरेट पर पूर्ण प्रतिबंध की अनुपालना सुनिश्चित करेंगे। प्रदेश सरकार द्वारा तम्बाकू दुकानों को नियंत्रित करने, विक्रेता लाइसेंस नियमों को लागू करने और शहरों व गांवों में आउटलेट्स की संख्या कम करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी जिला उपायुक्तों, विभागों और स्थानीय निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि इस अभियान की सफलता सुनिश्चित करें और हर स्कूल और गांव को तम्बाकू मुक्त बनाएं।

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को ‘तम्बाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान दिशा-निर्देशों’ का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है। संस्थानों के भीतर या आसपास तम्बाकू की बिक्री, उपयोग या विज्ञापन नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा महाविद्यालयों और जिला अस्पतालों में निःशुल्क तम्बाकू त्याग सेवाएं प्रदान कर रहा है। इसके अलावा 109 नए दिशा केंद्रों में परामर्श सेवाएं उपलब्ध हैं ताकि लोग तम्बाकू छोड़कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ सकें।

.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक संजय अवस्थी, महापौर सुरेन्द्र चौहान, CM के सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, सचिव स्वास्थ्य एम.सुधा देवी, निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क राजीव कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।