PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

डॉ. भीम राव अम्बेडकर म्युजिय़म की नींव रखने पहुंचे मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रकाश स्तंभ होगा साबित,

Chief Minister Punjab Charanjit Singh Channi who arrived to lay the foundation of Dr. Bhim Rao Ambedkar Museum, said that it will prove to be a lighthouse for the coming generations This memorial will spread the great legacy of Baba Sahib 150 crores will be spent on this wonderful house to be built by the state government in Kapurthala

बाबा साहिब की महान विरासत का प्रसार करेगी यह यादगार, राज्य सरकार द्वारा कपूरथला में बनाए जाने वाले इस अजायब घर पर 150 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च,

PTB Big Political न्यूज़ कपूरथला / जालंधर / चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने आज कहा कि भारत रत्न बाबा साहिब डा. बी.आर. अम्बेडकर के नाम पर कपूरथला में बनाया जाने वाला अत्याधुनिक अजायब घर हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए बाबा साहिब की गौरवशाली विरासत का प्रचार करने वाला सिद्ध होगा।

.

स्थानीय आई.के. गुजराल पंजाब तकनीकी यूनिवर्सिटी में इस म्युजिय़म का नींव पत्थर रखने और राज्य स्तरीय मैगा रोजग़ार मेले के मौके पर नौजवानों को नौकरी के सर्टिफिकेट बाँटने के बाद संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस गौरवशाली प्रोजैक्ट पर 150 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और यह प्रोजैक्ट इस महान नेता के लिए एक विनम्र परन्तु उचित श्रद्धांजलि सिद्ध होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस यादगार से बाबा साहिब, जिन्होंने गरीबों में अति गरीब वर्ग के कल्याण में अहम भूमिका निभाई, के जीवन और विचारधारा का प्रचार करने में बहुत मदद मिलेगी।

.

स. चन्नी ने आगे कहा कि यह म्युजिय़म डा. अम्बेदकर के जीवन, कार्य और विचारधारा से सम्बन्धित विषय के तथ्यों का एक अनूठा सुमेल होगा। मुख्यमंत्री ने आगे बताया कि खूबसूरती से डिज़ाइन किये जाने वाले इस म्युजिय़म का दायरा 25 एकड़ क्षेत्रफल में फैला होगा और इसका निर्माण 150 करोड़ रुपए के निवेश से होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस म्युजिय़म को 5 गैलरियों में बांटा जायेगा जिनमें बाबा साहिब के जीवन, फलसफे, कार्य, निजी जि़ंदगी और विचारधारा के सामाजिक और आर्थिक प्रभाव को प्रदर्शित किया जायेगा। डा. अम्बेडकर को गरिमापूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए स. चन्नी ने उनको एक महान विद्वान, कानूनी मामलों के माहिर, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और कूटनीतिवान बताया।

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व के इतिहास में डा. अम्बेडकर महान शख्सियत थे। वह बहुत ही विनम्र परिवार से सबंधित थे परन्तु उनकी प्राप्तियों ने उनको विश्व नेता के तौर पर स्थापित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान डा. अम्बेडकर की मेहनत, समर्पण का नतीजा था और उन्होंने इसके द्वारा पूरी मानवता की नुमायंदगी की। उन्होंने कहा कि हमें डा. अम्बेडकर के जीवन से सीख लेनी चाहिए कि कैसे कठिन हालातों में भी शीर्ष स्थान हासिल किये जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब द्वारा शिक्षा की महत्ता के बारे दिया गया संदेश भाग्य बदलने के समर्थ है।

Chief Minister Punjab Charanjit Singh Channi who arrived to lay the foundation of Dr. Bhim Rao Ambedkar Museum, said that it will prove to be a lighthouse for the coming generations This memorial will spread the great legacy of Baba Sahib 150 crores will be spent on this wonderful house to be built by the state government in Kapurthala
डॉ. भीम राव अम्बेडकर म्युजिय़म की नींव रखने पहुंचे मुख्यमंत्री पंजाब ने कहा आने वाली पीढिय़ों के लिए प्रकाश स्तंभ होगा साबित,

नव-नियुक्त नौजवानों को बधाई देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि यह उनके लिए अच्छी शुरूआत है परन्तु उनको इतने से ही संतुष्ट नहीं हो जाना चाहिए बल्कि लगातार तरक्की की ओर लक्ष्ति होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौजवानों को पंजाब सरकार द्वारा नये पंजाब की सृजना के लिए सार्थक माहौल और सहायता पंजाब सरकार द्वारा प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका एकमात्र मकसद पंजाब को खुशहाल बनाना है जिसके लिए उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब के लिए नौजवानों को आगे आने का न्योता दिया।

.

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जायेगा और नौजवानों को इसलिए सक्रिय भूमिका निभानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से कपूरथला में डा. बी.आर अम्बेडकर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट स्थापित करने का ऐलान किया। इसलिए इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट अमृतसर की सहायता ली जायेगी। इसके इलावा उन्होंने स्कूल आफ अम्बेडकर थाटस और भारत रत्न डा.बी.आर. अम्बेडकर सैंटर फार रिर्सच की दोआबा में स्थापना का ऐलान किया। उन्होंने मैडीकल कालेज कपूरथला और होशियारपुर का नींव पत्थर जल्द रखने का ऐलान करते हुये कहा कि इनके काम में तेज़ी लाई जायेगी।

.

उन्होंने कपूरथला शहर को विशेष तौर पर 10 करोड़ रुपए विकास कार्यों के लिए देने का ऐलान किया। इसके अलावा हाई टेंशन तारों को हटाने के लिए भी 4 करोड़ रुपए का ऐलान किया गया। इसके अलावा उन्होंने सुलतानपुर लोधी में आई.टी.आई. की स्थापना और इसी सैशन दौरान क्लासें शुरू करने के अलावा भुलत्थ में 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ आई.टी.आई. की स्थापना का ऐलान किया।

.

इससे पहले कपूरथला हलके से विधायक राणा गुरजीत सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा अनेकों विकास प्रोजेक्टों के ऐलान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से स. चन्नी को मुख्यमंत्री नियुक्त करके डॉ. अम्बेडकर की सोच के अनुसार एस.सी. भाईचारे का सशक्तिकरण किया गया है। खडूर साहिब से लोकसभा मैंबर श्री जसबीर सिंह डिम्पा ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।

.

इस मौके पर दूसरों के अलावा संसद मैंबर जसबीर सिंह डिम्पा, चौधरी संतोख सिंह और मुहम्मद सद्दीक, विधायक राणा गुरजीत सिंह, सुखपाल सिंह खैहरा, नवतेज सिंह चीमा, डॉ. राज कुमार वेरका, सुशील कुमार रिंकू, रजिन्दर बेरी, चौधरी सुरिन्दर सिंह, अवतार सिंह बावा हेनरी, संतोख सिंह भलाईपुर, बलविन्दर सिंह लाडी, चौधरी दर्शन लाल मंगूपुर, अंगद सिंह, श्री बलविन्दर सिंह धालीवाल और डॉ. हरजोत कमल, पंजाब एग्रो इंडस्ट्रीज कापोरेशन के चेयरमैन जोगिन्द्र सिंह मान, तकनीकी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन श्री महेन्दर सिंह के पी, पंजाब हैल्थ सिस्टम कार्पोरेशन के चेयरमैन अश्विनी सेखड़ी, चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का, नगर निगम जालंधर के मेयर श्री जगदीश राज राजा और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे /

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें