PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 51.10 करोड़ रुपये की 15 परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए,

Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu inaugurated and laid foundation stones of 15 projects worth Rs 51.10 crore

PTB Political News जालंधर : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज ज़िला शिमला के कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान धरेच तथा चियोग में 51.10 करोड़ रुपये की 15 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किये।

.

.

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 15.23 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली फागू से धरेच सड़क, 7.85 करोड़ रुपये से बनने वाली धरेच से चटोग वाया मांडा सड़क, 4.81 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली डरन से जुब्बड़ सड़क, 1.50 करोड़ रुपये से बनने वाली खेती जुब्बड़ से खद्ररव सड़क, 2 करोड़ रुपये की फागु से सरिऊ सड़क, 2.70 करोड़ रुपये की बंगापानी से चडैल सड़क, 3 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली चियोग से जठाई सड़क, 2.50 करोड़ रुपये की धलेऊ से जनू नाला सड़क,

.

.

2.60 करोड़ रुपये से बनने वाली न्होग से कनेशी सड़क, 1 करोड़ रुपये की धलैऊ से धार सड़क, 2 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली क्यानाला से सरोग सड़क, 90 लाख रुपये से बनने वाली चियोग बाजार से गांव मेहाना सड़क, 1 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली तलाई-देहना से गांव करयाल सड़क तथा 1.14 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र एवं पंचायत घर धरेच का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 2.85 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित चियोग बाईपास सड़क का उद्घाटन भी किया।

.

.

.