PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : माचिस से खेलते-खेलते आग की चपेट में आई 3 साल की बच्ची, झुलसी, तड़पती रही 6 घंटे,

child fire accident ludhiana girl burns 60 percent

PTB Sad न्यूज़ लुधियाना : लुधियाना में 3 साल की एक बच्ची ने घर में माचिस से खेलते वक्त खुद को ही आग लगा ली। बच्ची ने नायलॉन की फ्रॉक पहनी हुई थी, जिसने चंद सेकेंड में ही आग पकड़ ली। फ्रॉक उसकी बॉडी पर चिपक गई थी। इसके बाद वह आग में झुलती और तड़पती रही। मासूम को बचाने उसके पिता पहुंचे, जिनके हाथ भी बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद बच्ची को एक निजी क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने फर्स्ट एड देकर बच्ची को अस्पताल ले जाने की सलाह दी।

.

.

घटना के करीब 6 घंटे बाद बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बच्ची करीब 60% तक झुलस चुकी है। यह हादसा लुधियाना के चंदन नगर स्थित भाटिया डेयरी के पास घर में हुआ। यूपी में कासगंज के रहने वाले बच्ची के पिता सतपाल ने बताया कि वह काम से घर पहुंचे थे। जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, सामने उनकी मासूम बेटी आग की लपटों में घिरी हुई तड़प रही थी। सतपाल ने बिना अपनी जान की परवाह किए नंगे हाथों से ही आग बुझाने की कोशिश की।

.

.

इस दौरान उनकी उंगलियां और हाथ भी जल गए। सतपाल ने कहा- अगर मैं दो मिनट की भी देरी कर देता, तो बच्ची की जान चली जाती। सतपाल ने बताया कि हादसे के समय घर में उनके सभी बच्चे मौजूद थे। उनके कुल 5 बच्चे हैं, जिनमें सबसे बड़ी बेटी 17 साल की है। हालांकि, छोटी बेटी के पास कोई नहीं था, इसलिए किसी को आग लगने का पता ही नहीं चला। हैरान कर देने वाली बात यह है कि हादसा बुधवार शाम 4 बजे हुआ,

.

यह भी पढ़ें : स्कूलों को फिर से मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

.

लेकिन बच्ची को रात 10 बजे के बाद सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। करीब 6 घंटे तक मासूम दर्द से कराहती रही। देरी की वजह पूछने पर बच्ची की मां ममता देवी ने कहा- हम बहुत गरीब हैं। हमारे पास इलाज के लिए फूटी कौड़ी नहीं थी। मैं कोठियों में झाड़ू-पोछा करने गई थी। जब मुझे पता चला कि बेटी को आग लग गई है तो मैं रोने लगी। मैं दौड़कर घर पहुंची और बच्ची को हम क्लिनिक में ले गए। उन्होंने बताया- बच्ची को अस्पताल ले जाने और

.

यह भी पढ़ें : पंजाब से बड़ी ख़बर! 2 दिन के पुलिस रिमांड पर सांसद अमृतपाल सिंह, हुई पेशी,

.

बेहतर इलाज दिलाने के लिए मैंने अपनी मालकिन से बात की। उन्होंने मदद की तो बच्ची को अस्पताल ले जाने का इंतजाम हुआ। ममता देवी ने कहा कि पहले बच्ची को पास के ही एक लोकल डॉक्टर को दिखाया था, लेकिन बच्ची 60% तक झुलस चुकी थी। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने उसे तुरंत बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह दी। फिलहाल बच्ची लुधियाना के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।