.
.
Children’s Day was celebrated at IV World School Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : आईवी वल्र्ड स्कूल जालंधर हमेशा ही प्रत्येक पर्व को मनाने की दिशा में आगे रहा है / इसी प्रथा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय में बाल दिवस मनाया गया / इस उपलक्ष्य में विद्यालय में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया /
..
इस सभा में बच्चों को पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन और बच्चों के प्रति उनके प्रेम के बारे में जानकारी दी गई / इस अवसर पर छात्रों द्वारा बाल दिवस पर एक सुंदर कविता का उच्चारण किया गया और बच्चों में नैतिक मूल्यों के विकास हेतु एक नाटिका भी प्रस्तुत की गई, इसमें बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों को शामिल किया गया / विद्यालय के सभी बच्चों ने इन रोमांचक खेलों में बहुत उत्साह से भाग लिया /
..
वासल एजुकेशन सोसायटी के चेयरमैन श्री के.के. वासल जी ने भी बच्चों को वाल दिवस के इस शुभ अवसर पर शुभकामनाएँ दी / स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती संजीव चौहान जी ने बच्चों को पं. जवाहर लाल नेहरू के दिखाए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी और बाल दिवस की शुभ कामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्व्ल भविष्य की कामना की /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Children’s Day was celebrated at IV World School Jalandhar

































