PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

आज देश भर में मनाई जाएगी छोटी दिवाली, अयोध्या के 47 घाटों जलाए जाएंगे 24 लाख दीये,

choti-diwali-2023-deepotsav-in-ayodhya-today-24-lakh-lamps-will-be-lit-at-47-ghats

PTB News “धार्मिक” : दीपोत्सव के लिए अयोध्या रोशनी से नहा उठी है। ऐसी सजावट हुई है कि मानो देवलोक पृथ्वी पर उतर आया हो। चमचमाती सड़कें, एक रंग में रंगे भवन और आकर्षक लाइटिंग के साथ रामकथा आधारित 15 तोरणद्वार और कई स्वागत द्वार अयोध्या की शोभा बढ़ा रहे हैं। शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

.

.

दीपावली के मौके पर पूरे शहर को शानदार तरीके से सजाया गया है। दीपोत्सव के दौरान लेजर शो की भी तैयारी है। राम की पौड़ी पर होने वाले लेजर शो के माध्यम से भगवान राम के जीवन की झांकी पेश की जाएगी। तुलसीकृत रामचरितमानस के सात कांड की प्रस्तुति के ज़रिए राम के जीवन आदर्शों को जहां झांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा वहीं देशी विदेशी कलाकार रामलीला पेश करेंगे।

.

choti-diwali-2023-deepotsav-in-ayodhya-today-24-lakh-lamps-will-be-lit-at-47-ghats

.

दीपोत्सव की सारी तैयारियां सीएम योगी के दिशा निर्देशों के मुताबिक हो रही हैं। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स दीपोत्सव में एक बार फिर विश्व रिकॉर्ड कायम करेंगे। गुरुवार देर शाम तक सभी घाटों पर वालंटियर्स की ओर अधिकतर दीयों को बिछाया गया। दीपों में प्रयुक्त होने वाले दीयों की का आकार 24 एमएल हैं जिसमें सरसों का तेल वालंटियर्स की तरफ से डाला गया है। यूपी में योगी आदित्यनाथ के सीएम पद पर काबिज होने के बाद यह सांतवा दोपोत्सव है।

.

.

इस बार यूपी के साथ कई प्रदेशों की संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा। योगी सरकार धोबिया, फरुआही, राई, छाऊ लोकनृत्य को भी वैश्विक मंच दे रही है। 9 से 11 नवंबर तक भरत कुंड, गुप्तार घाट, बिड़ला धर्मशाला, रामघाट, रामकथा पार्क में भारतीय संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसके अलावा कुमार विशु के भजनों की गंगा भी बहेगी।

.

Latest News