PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब से बड़ी ख़बर, पटाखों की चिंगारी गिरने से 15 झुग्गियां जल कर हुई राख, इलाके में फैली सनसनी,

close to 15 slums burnt to ashes after 2 hours the fire was found under control punjab amritsar

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : झुग्गियों के पास भारी मात्रा में कबाड़ पड़ा हुआ होने के कारण आग तेजी से चारों तरफ फैल गई, आसपास प्लास्टिक अधिक होने के कारण आग तेजी से फैली और 15 के करीब झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया / फिलहाल फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरु कर दी आग लगने का कारण पटाखों की चिंगारी बताई जा रही है / राहत की बात यह है कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ /

रविवार सुबह 10 बजे मोहकमपुरा रेलवे लाइनों के पास बनीं झुग्गियों में अचानक आग लग गई / पहले आसपास के लोग खुद ही आग बुझाने का प्रयास करते रहे / आग ज्यादा भड़कने पर फायर ब्रिगेड को जानकारी दी गई / दमकल गाड़ियां 11.15 बजे मौके पर पहुंचीं / आसपास के इलाके को खाली करवा कर कार्रवाई शुरु की गई / चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया / प्लास्टिक अधिक होने के कारण दमकल विभाग को दिक्कत का सामना करना पड़ा /

आग की जानकारी आसपास फैल जाने के कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ / जानकारी के अनुसार यहां 50 से अधिक परिवार रहते हैं और यहां सभी झुग्गियां ही हैं / पेट पालने के लिए सभी प्लास्टिक का सामान इकट्‌ठा करके बेचते हैं / यहां आसपास सभी द्वारा एकत्रित प्लास्टिक ही पड़ा होता है / प्लास्टिक अधिक होने के कारण ही आग तेजी से फैली /

फायर ब्रिगेड कर्मियों का कहना है कि आग का कारण पटाखों से निकली चिंगारियां हैं / घटना के समय बच्चे आसपास पटाखे जला रहे थे / उनकी चिंगारी उड़ कर प्लास्टिक पर जा गिरी / प्लास्टिक के कारण आग तेजी से फैली और 15 के करीब झुग्गियों को चपेट में ले लिया / फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें