PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

कानून, जेल और माइनिंग मंत्री बने हरजोत बैंस, चार्ज संभालते ही माइनिंग माफिया के बारे में क्या कहा?

cm bhagwant mann cabinet punjab aap minister portfolio and office complete Harjot Bains appointed as Minister of Law Jail and Mining

PTB Big Political चंडीगढ़ : पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्रियों ने पद संभालने शुरू कर दिए हैं / राज्य के नए माइनिंग, कानून और जेल मंत्री हरजोत बैंस ने अपना कार्यभार संभाल लिया है / उन्होंने कहा कि वह पूरी मेहनत से काम करेंगे /

एक पैसे का भी भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा, बाकी मंत्री भी थोड़ी देर में चार्ज संभालेंगे / इससे पहले कल ही सभी मंत्रियों को कल विभागों का बंटवारा हो चुका है / वहीं पंजाब सिविल सेक्रेट्रिएट में दफ्तर भी अलॉट किए जा चुके हैं / सभी मंत्रियों को उनके दफ्तरी कामकाज के लिए स्टाफ भी उपलब्ध करवाया जा चुका है /

cm bhagwant mann cabinet punjab aap minister portfolio and office complete Harjot Bains appointed as Minister of Law Jail and Mining

पंजाब सरकार में इस बार सभी 10 विधायक पहली बार मंत्री बने हैं / वहीं 8 ऐसे मंत्री हैं, जो पहली बार विधायक चुनकर आए हैं / सबसे अहम वित्त मंत्रालय हरपाल चीमा को दिया गया है / आप सरकार के लिए चुनौती वाला शिक्षा विभाग युवा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और सेहत मंत्रालय डॉ. विजय सिंगला को दिया गया है /

इस दौरान हरजोत बैंस ने कहा कि उनके दफ्तर में कोई सिफारिश नहीं चलेगी / उनके इलाके में अवैध माइनिंग होती है / उन्हें ही यह विभाग मिल गया है, इसलिए अवैध माइनिंग पूरी तरह से बंद किया जाएगा / उन्होंने कहा कि पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह हेलिकॉप्टर से माइनिंग देखते रहे /

cm bhagwant mann cabinet punjab aap minister portfolio and office complete Harjot Bains appointed as Minister of Law Jail and Mining

इसके बाद चन्नी के राज में जमकर अवैध माइनिंग हुई / उन्होंने कहा कि अफसरों को कहकर बैस्ट माइनिंग पॉलिसी बनाई जाएगी / अब तक माइनिंग से नेताओं के घर, गाड़ियां बनी, अब इसका पैसा पंजाब और पंजाबियों के काम आएगा / उन्होंने कहा कि ईमानदारी से 24 घंटे काम करेंगे /