cm captain amarinder singh seeks support of radha saomi satsnag beas in covid fight Punjab chandigarh
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर चिंता जताई है / मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में कोविड के विरुद्ध लड़ाई में राधा स्वामी सत्संग ब्यास के सहयोग की मांग की है / इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को भी उनकी अलग-अलग शाखाओं में अधिकारिक प्रतिनिधियों से तालमेल बनाने के आदेश दिए हैं /
. .सतसंग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने उनको कोविड मरीजों के इलाज के लिए सभी शाखाएं उपलब्ध करवाने और इस उद्देश्य के लिए अटैडैंट तैनात करने की अपील की है / उन्होंने सत्संग के प्रमुख को राज्यभर में कोविड प्रभावित लोगों के लिए दवाएं और अन्य राहत सामग्री के रूप में सहायता देने की भी विनती की है /
..
मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे कि राज्य सरकार ‘मिशन फतेह’ के अंतर्गत कोविड मरीजों के बेहतर इलाज को यकीनी बनाने के लिए ठोस प्रयास कर रही है, लेकिन लगातार बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर धार्मिक संस्थाओं, गैर-सरकारी संस्थाओं और अन्य ऐसी जत्थेबंदियों के व्यापक सहयोग की जरूरत है / मुख्यमंत्री ने बीते साल राज्य की कोविड के विरुद्ध जंग में राधा स्वामी सतसंग ब्यास की शानदार सेवाओं का जिक्र करते हुए
. .कहा कि इससे हालात को स्थिर बनाने में मदद मिली थी / उन्होंने कहा कि इस साल महामारी और भी घातक और जान के लिए खतरा बनी हुई है, जिस कारण इससे निपटने के लिए सत्संग की सहायता की जरूरत है / उन्होंने कहा कि माहिरों ने भी चेतावनी दी है कि आगामी लहर और भी खतरनाक होगी जिस कारण सभी के साझे यत्नों की जरूरत है जिससे ‘मिशन फतेह’ की सफलता को यकीनी बनाया जा सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
cm captain amarinder singh seeks support of radha saomi satsnag beas in covid fight Punjab chandigarh


































