PTB Big न्यूज़ मुकेरियां : मुकेरियां में आज हुए एक भयानक सड़क हादसे के दौरान पंजाब पुलिस के 4 कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दुख साझा करते हुए कहा कि आज मुकेरियां में एक सड़क हादसे में हमारे पंजाब पुलिस के 4 जवानों की जान चली गई।
. .पॉलिसी के मुताबिक पंजाब सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और एचडीएफसी बैंक द्वारा परिवारों को 1 करोड़ रुपए की बीमा राशि दी जाएगी। पंजाब पुलिस हमारा गौरव है और हम हमेशा अपने बहादुर जवानों के परिवारों के साथ खड़े हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सड़क दुर्घटना में पुलिसकर्मियों की जान जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और यह राज्य तथा पीड़ित परिवारों के लिए बहुत बड़ी क्षति है।
.
.उन्होंने कहा कि इस सहायता राशि में से एक करोड़ रुपए राज्य सरकार अनुग्रह राशि के रूप में देगी, जबकि एक करोड़ रुपए का बीमा भुगतान एचडीएफसी बैंक द्वारा किया जाएगा। सीएम मान ने कहा कि पुलिस कर्मियों के परिवारों को वित्तीय सहायता सैनिकों (सशस्त्र बलों, अर्धसैनिक बलों और पुलिस कर्मियों) और उनके परिवारों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
. .आपको यह भी बता दें, जालंधर PAP से गुरदासपुर जा रही पंजाब पुलिस की एक बस होशियारपुर के मुकेरिया में आगे चल रहे ट्राले से जा टकराई, जिसमें 4 पुलिस कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि 20 से ज्यादा पुलिस कर्मचारी घायल हो गए हैं।
. .







































