PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने नवजाेत सिद्धू और मनप्रीत बादल के साथ बैठकर ऑटो वालों के साथ चाय क्या पी, विरोधयों के पैरों तले घिसक गई जमीन,

cm Punjab charanjit singh channi drinks tea with navjot Singh sidhu manpreet badal in ludhiana Auto Union association Punjab

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : पंजाब में अगले साल हाेने वाले 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले टी पालिटिक्स एक बार फिर से तेज हाे गई है / यह नजारा पहली बार नहीं बल्कि चन्नी सरकार में दूसरी बार देखने को मिला है / इससे पहले अमृतसर में पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू और मनप्रीत बादल वहां स्थित ढाबे पर चाय की चुस्कियां ले चुके हैं /

ऐसा ही नजारा एक बार फिर से लुधियाना में उस समय देखने को मिला जब पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने नवजाेत सिंह सिद्धू व सुखजिंदर रंधावा को साथ लेकर एक बार फिर से चाय की चुस्कियां लेते नजर आये / सीएम पद संभालने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी के स्टाइल बदल गया है और उनकी कोशिश रहती है कि आम आदमी के बीच रहें / उनसे बातें करें और उनकी दिक्कतों को दूर करें /

लुधियाना में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गिल रोड स्थित दाना मंडी में वर्करों की रैली में शामिल होने के लिए पहुंचे थे, कि रास्ते में उन्होंने अपना काफिला गिल रोड के नजदीक आटो स्टैंड के पास रूकवा लिया और कुछ देर के लिए आटो एसोसिएशन के दफ्तर में जा पहुंचे / वहां चाय की चुस्कियों के बीच चन्नी ने आटो चालकों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और मुख्यमंत्री ने आटो चालकों को भी कई तरह की राहतें देने का ऐलान करके उनको खुश कर दिया,

इस दौरान उन्होंने सभी को अनुशासन में रहने का पाठ भी पढ़ा दिया / मुख्यमंत्री ने कहा कि आटो चालकों के पुराने जुर्माने सिर्फ एक रुपया अदा करके माफ कर दिए जाएंगे / इसके अलावा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आटो चालकों पर पुलिस का डंडा न चले / इसके लिए उनको एक खास सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा / चन्नी ने आटो चालकों से कहा कि वे भी अनुशासन में रहें / शहर में ट्रैफिक सही ढंग से चले इसके लिए एक पीली लाइन सड़काें पर लगाई जाएगी, इस लाइन के बीच ही आटो चलेंगे / इससे ट्रैफिक का सिस्टम भी बेहतर होगा /

वहीं चन्नी के इस स्टाईल की चर्चा पुरे जिले में सोशल मीडिया पर चल रही चन्नी के स्टाईल के साथ तो बनी हुई हैं, वहीं चन्नी द्वारा किये जा रहे हर वर्ग के लिए ऐलानों से विरोधी पार्टियों के पैरों तले जमीन भी खिसक गई है / वहीं जनता में चन्नी सरकार के इन फैसलों से पंजाब में होने वाले 2022 के चुनावों से पहले ही चन्नी सरकार का रेंक एक बार फिर से बढ़कर पहले स्थान पर पहुंच गया है जोकि कैप्टन सरकार के समय गिर गया था / अब देखना यह होगा कि आचार संहिता लागू (Code Of Conduct) के लागु होने से पहले चन्नी सरकार आम जनता (हर वर्ग, हर धर्म) के लिए क्या ओर नए वादे करती है /