PTB News

Latest news
पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में नए टैलेंट और जोश से भरे चेहरों के साथ दो दिन का 'टैलेंट ह... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में सांस्कृतिक उल्लास एवं रचनात्मकता के साथ मनाया गया रक्षाबंधन, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में “खेलो इंडिया संवाद” का आयोजन; पीएम मोदी के फिट और विकसित भारत क... एच.एम.वी. में सशस्त्र सेनाओं के युद्ध वीरों एवं वीर नारियों का सम्मान, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल की जिला स्तरीय बास्केटबॉल में शानदार उपलब्धि, अंडर-14, 17 व 19 गर्ल्स टीमों ने... भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र...

बड़ी ख़बर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को करवाया गया अस्पताल में भर्ती,

cm uddhav thackeray emergency surgery for blood clots in mumbai maharashtra

PTB Big न्यूज़ मुंबई : महाराष्ट्र के सीएम और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की एक इमरजेंसी सर्जरी की गई / दरअसल कुछ दिनों पहले सीएम ठाकरे की रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की गई थी / वह इससे ठीक ही हो रहे थे कि अचानक उनकी रीढ़ की हड्डी में रक्त के थक्के जमने की बात सामने आते ही डॉक्टर्स को उनकी इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी /

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे की पहली सर्जरी 12 नवंबर को मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई थी / रीढ़ की हड्डी में परेशानी की वजह से उन्हें 10 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था / अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सीएम ठाकरे रीढ़ की हड्डी में रक्त के थक्के जमने की वजह से डॉक्टर्स को उनकी एक बार फिर से सर्जरी करनी पड़ी, जिससे रक्त के थक्के हटाए जा सकें /

सीएम उद्धव ठाकरे की दूसरी सर्जरी सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल की 18वीं मंजिल पर एक विशेष ऑपरेटिंग थियेटर में की गई / उनकी नई सर्जरी शिवसेना प्रमुख की स्पाइन सर्जर डॉ शेखर भोजराज और हार्ट डिजीज स्पेशलिस्ट डॉ अजीत देसाई के नेतृत्व में हुई / आपको बता दें की सीएम उद्धव ठाकरे कई दिनों से गर्दन और पीठ के दर्द से जूझ रहे थे /

अस्पताल में भर्ती होने से पहले उन्हें गले में ब्रेस पहने भी देखा गया था, जिसके बाद 12 नवंबर को उनकी रीढ़ की हड्डी की सर्जरी की गई थी / सर्जरी होने के बाद हड्डी में रक्त में थक्के जमने की बात का खुलासा हुआ / इस परेशानी को दूर करने के लिए डॉक्टर्स को गुरुवार को उनकी इमरजेंसी सर्जरी करनी पड़ी / खबर के मुताबिक गर्दन और रीढ़ की हड्डी में दर्द की वजह से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कई कार्यक्रम भी कैंसिल किए थे /