PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

CM Yogi Adityanath रामभक्तों को दिया बड़ा तोहफा, दर्शन करने आने वालों का उठाएगे सारा खर्च,

cm-yogi-adityanath-says-now-the-world-wants-to-come-to-ayodhya-big-news

.

PTB Big न्यूज़ उतर प्रदेश / बरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक समय था जब अयोध्या नाम से कइयों को करंट लगता था। लोग अयोध्या का नाम लेने भी डरते थे, लेकिन आज पूरी दुनिया अयोध्या आना चाहती है। नये उतर प्रदेश में त्रेतायुगीन स्वरूप दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि एयर कनेक्टिविटी बढ़ाई गई है ताकि सम्मान से लोग आयेंगे, रामलला के दर्शन करेंगे।

.

.

मुख्यमंत्री योगी ने आज यानि बुधवार को दोपहर एक बजे बरेली क्लब मैदान में पहुंचे। उन्होंने यहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों को अयोध्या आने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी लोगों को अयोध्या आना है, 22 जनवरी के बाद दर्शन के लिए आइए, विधायक और सांसद के जरिए अयोध्या आइए, सारा खर्चा जनप्रतिनिधि उठाएंगे।

.

.

उन्होंने कहा कि 14 से 20 जनवरी तक स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं। नगर, गांव घर को स्वच्छ कीजिए। जैसे दिवाली पर करते हैं। 16 जनवरी से राम नाम संकीर्तन कीजिए। 22 जनवरी को नगर नगर में भंडारा का आयोजन कीजिए। दीपोत्सव के जरिए नए भारत में सहयोग कीजिए। उन्होंने कहा कि हर नागरिक कर्तव्य है कि हर काम देश के नाम। पहले देश, फिर समाज, फिर परिवार और फिर व्यक्ति है।

.

.

मुख्यमंत्री ने नगर निगम चुनाव में जीत दिलाने के लिए बरेली की जनता का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में आया था। स्मार्ट सिटी की सरकार में डबल इंजन के साथ ट्रिपल इंजन जोड़ने की जरूरत थी। जनता ने भरोसा जताया और उमेश गौतम को मेयर चुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि चहुंओर विकास हो रहा है। वाराणसी, नोएडा में विकास होगा तो बरेली में भी विकास हो रहा है। वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बना तो बरेली में भी नाथ नगरी कॉरिडोर बनाया जा रहा है।

.

.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बरेली में कर्फ्यू के दौरान मेरा भी यहां आने का कार्यक्रम था, लेकिन आने नहीं दिया गया। कहा कि बरेली में अब जो कर्फ्यू लगाएगा, उस पर कर्फ्यू लगेगा। उन्होंने कहा कि पहले अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर में कर्फ्यू लगते थे। अब कर्फ्यू नहीं लगता है। अब कावड़ यात्रा निकलती है। यही बदलता उत्तर प्रदेश है। उन्होंने कहा कि पहले बेटी स्कूल, बाजार नहीं जा पाती थी, क्योंकि जिनकी सरकार थी वे अपराधियों को सुरक्षा देते थे, लेकिन अब सब सुरक्षित हैं। देश में कहीं जाइए बताइए उत्तर प्रदेश से हूं तो लोग खुश होते हैं।

.