PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. में कन्सर्ट ऑफ पीस का आयोजन,

concert-of-peace-organized-at-hmv

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के परिसर में आईमॉफ द साड़ी एंड ग्रीन फैशन, आर्ट एंड डिजाइन म्यूजियम द्वारा आयोजित कन्सर्ट ऑफ पीस का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य शांति व एकता का संदेश संगीत के माध्यम से प्रसारित करना था। कार्यक्रम का आगाज दीप प्रज्जवलन से हुआ।

.

.

संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। इस कन्सर्ट में प्रख्यात वैज्ञानिक व बांसुरी वादक श्री एन.एन. हेमानंद नारायणा जी व तबला वादक उस्ताद रफयूदीन सबरी जी, मृदंग कलाकार श्री एस. चंद्रशेखरन जी तथा सारंग वादक उस्ताद कमल सबरी जी ने मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।

.

.

इस अवसर पर संगीत विद्यामंदिर से पंडित काले राम जी, नृत्य ताल स्वर अकादमी से श्री हरमनदीप सिंह व खुशी वर्मा, आर्मी पब्लिक स्कूल से डॉ. संदीप वर्मा तथा श्री अजय ठाकुर अपने विद्यार्थियों सहित उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने इस आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा संगीत विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे समारोह आयोजित किए जाते रहेंगे।

.

.