PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर सेंट्रल में औंधे मुँह गिरेगी कांग्रेस, राजिंदर बेरी की सियासी नाव चुनावों से पहले ही खाने लगी हिचकोले,

Congress candidate from Jalandhar Central Rajinder Beri will get a big setback in the elections Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : सेंट्रल विधान सभा हल्का में इन दिनों सभी उम्मीदवार जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रह हैं ऐसे में कांग्रेस के सीनियर नेता व सेंट्रल हल्के से उम्मीदवार राजिंदर बेरी भी पिछले पांच साल पहले की तरह जिस तरह से चुनाव प्रचार विकास के मुद्दे को जरिया बनाकर कर रहे थे /

वह आज भी उसी विकास को लेकर अपने हल्के में चुनाव प्रचार करते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस बार उनकी सियासी नाव पलटने की तादार पर है और वह चुनावों से पहले ही हिचकोले खाने लगी है / इसका मुख्य कारण यह है कि 2017 में मिली बड़ी जीत के बाद लोगों से चुनावों के समय किये गए वादे भूल जाना /

यही नहीं सबसे बड़ी हैरानी वाली बात तो यह है कि सेंट्रल हल्के से अपनी दावेदारी पेश करने वाले नगर निगम जालंधर के मेयर जगदीश राज राजा जिनको कुछ समय पहले राजिंदर बेरी ने टिकट मिले के बाद सांसद संतोख चौधरी के घर पर मन मुटाव दूर कर जफ्फी डाली थी वह इन दिनों सेंट्र्रल में राजिंदर बेरी के साथ कहीं भी दिखाई नहीं दे रहे हैं /

इस बार को जनता अब पूरी तरह से समझ चुकी है कि जिस मन मुटाव को सुलझा लेने की बात न्यूज़ के माध्यम से राजिंदर बेरी द्वारा सुलझा ली गई थी वह सब सेंट्रल हल्के की जनता को गुमराह करने के लिए ही थी / जबकि अंदर खाते मेयर जगदीश राज राजा अभी भी कांग्रेस के इस उम्मीदवार से नाराज हैं और इसीलिए वह अभी तक उनके साथ किसी भी चुनावी सभा में नजर नहीं आये हैं /

वहीं विकास को लेकर किये गए पिछली बार के वादों को भी सेंट्रल हल्के की जनता ध्यान में रखे हुए है और इसका हर्जाना इस बार चुनावों में राजिंदर बेरी को भुगतना पड़ सकता है / अब यह देखना बहुत दिलचस्प होगा की 20 तारीख को होने वाले चुनावों में आखिर जनता राजिंदर बेरी के खिलाफ कोई कदम उठाकर किसी साफ सुथरे चेहरे को मौका देती है या फिर राजिंदर बेरी को देती है एक ओर मौका?

कल आप फिर से पढ़िए PTB न्यूज़ की एक और सेंट्रल हल्के की बड़ी खबर, तब तक आप देखते रहिये PTB News की हर बड़ी और ताजा ख़बरें,