PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

करतारपुर से विधायक सुरिंदर चौधरी और इंस्पैक्टर पुष्पबाली के सताए कांग्रेसी नेता की जहर पीने से हुई मौत,

congress leader persecuted by mla Surinder chaudhary and inspector pushpabali dies after drinking poison drank Dharampal Bakshi on facebook live Jalandhar

PTB City न्यूज़ जालंधर : कांग्रेस के विधायक सुरिंदर चौधरी और सीआईए स्टाफ जालंधर के इंचार्ज पुष्पबाली से तंग आकर जहर पीने वाले लांबड़ा के गौशाला संचालक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धर्मपाल बख्शी की आज सुबह मौत हो गई / धर्मपाल बख्शी ने कल फेसबुक लाइव होकर विधायक चौधरी, पुष्पबाली समेत पांच लोगों पर तंग और परेशान का आऱोप लगाया था / उसके बाद उन्हें फेसबुक लाइव के दौरान ही जहर पी लिया था, जिन्हें इलाज के लिए खांबड़ा के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था / जहां आज सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया /

.

.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लांबड़ा के गौशाला संचालक द्वारा फेसबुक लाइव होकर आरोप लगाने औऱ जहर पीकर खुदकुशी करने पर जालंधर कांग्रेस के एक ग्रुप में हंगामा मचा हुआ है, क्योंकि धर्मपाल बख्शी का बेटा अभी बख्शी जालंधर यूथ कांग्रेस सेवा दल का प्रधान है / यहीं नहीं, धर्मपाल बख्शी का छोटा भाई मंदीप बख्शी भाजपा का नेता भी है / खुदकुशी करने के लिए मजबूर करने वाले कांग्रेस के विधायक सुरिंदर चौधरी और CIA स्टाफ इंचार्ज पुष्पबाली के खिलाफ क्या FIR दर्ज होगा या नहीं यह बड़ा सवाल है /

.

इस मामले में खुद कांग्रेस विधायक और पुलिस अफसर के साथ पांच लोगों के नाम मृतक ने लिए है, इससे इन सभी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला बनता है, क्योंकि सत्ताधारी विधायक औऱ पुलिस अधिकारी का नाम आने से इसमें लीपापोती शुरू हो गई है / करतारपुर से कांग्रेसी विधायक सुरिंदर चौधरी और पुलिस अधिकारी पुष्प बाली से परेशान होकर लांबड़ा के धर्मपाल बख्शी ने जहर पी लिया /

.

.

फेसबुक लाइव होकर गौशाला संचालक धर्मपाल बख्शी ने अपनी मौत के लिए विधायक सुरिंदर चौधरी, पुलिस अधिकारी पुष्प बाली और कुछ भूमाफिया को जिम्मेदार बताया है / फेसबुक लाइव होकर धर्मपाल बख्शी ने आरोप लगाया था कि उनकी गौशाला की जमीन औऱ हनुमान मंदिर की जमीन पर विधायक सुरिंदर चौधरी और पुष्प बाली समेत पांच लोग कब्जा करना चाहते हैं /

.

वहीं इस आरोप के बाद विधायक सुरिंदर चौधरी और इंस्पैक्टर पुष्प बाली ने कहा है कि उन पर झूठा आरोप लगाया गया है / सुरिंदर चौधरी ने मीडिया के कुछ बंधुओं को दिए बयान में कहा है कि यह एक सियासी साजिश है, जबकि पुष्प बाली ने कहा कि एक युवक को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था, जिसे छुड़ाने के लिए बख्शी का बेटा पैसा मांग रहा था / अब देखना यह होगा की आने वाले समय में सत्ता में बैठे विधायक सुरिंदर चौधरी और CIA स्टाफ इंचार्ज पुष्पबाली के खिलाफ क्या कोई करवाई होती है या फिर नहीं?

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें