PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

प्रतापपुरा में कांग्रेस के नेतृत्व वाली मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की रैली हुई ऐतिहासिक,

Congress led Chief Minister Charanjit Singh Channi rally Pratappura became historic convoy of thousands of supporters led MLA Junior Henry reached Jalandhar Punjab

विधायक जूनियर हैनरी की अगुवाई में हजारों समर्थकों का काफिला पहुंचा रैली में,

PTB Big Political जालंधर : विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में प्रतापपुरा में कांग्रेस की विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तरी क्षेत्र के विधायक व् ऑल इण्डिया कांग्रेस के सदस्य अवतार जूनियर हैनरी ने अपने हज़ारो समर्थको सहित 15 बसें और 200 कारों के विशाल काफिले सहित रैली में शिरकत की /

इस दौरान बावा हैनरी ने अपने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह नार्थ हल्के के सभी नेतागण और कार्यकर्ताओं सदा ऋणी रहेंगे जोकि सर्दी की भी परवाह न करते हुए रैली का हिस्सा बने / विधायक ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली महारैली सिद्ध होगी और पंजाब में फिर सत्ता लाने का कार्य करेगी / उन्होंने कहा कि रैली को लेकर जिले के कार्यकर्ताओं और पार्टी समर्थकों में उत्साह है, जिसे देखकर विरोधियों की नींद उड़ गई है /

हैनरी ने इस दौरान यह भी कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी द्वारा लिए गए इस ऐतिहासिक फैसलों से पंजाब के गरीब और मध्य वर्ग के लोगों को बल मिला है और कहा की कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो देश के गरीबों के साथ डटकर खड़ी है / उन्होंने कहा राज्य की जनता को मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी में पंजाब का उज्जवल भविष्य नजर आने लगा है /

उन्होंने आगे यह भी कहा कि इस वजह से ही लोगों का कांग्रेस पार्टी के प्रति पहले से भी ज्यादा विश्वास नजर आ रहा है / अंत: में विधायक बावा हेनरी ने कहा कि विधानसभा चुनावों 2022 में निश्चित रूप से पुन: जनता कांग्रेस के पक्ष में जनादेश देकर पुन: प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाएगी / इस दौरान ब्लाक प्रधान सहित पार्षद पूर्व पार्षद और कार्यकर्त्ता मौजूद थे /