PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

ED की कांग्रेसी विधायक पिता-पुत्र के खिलाफ बड़ी करवाई, करोड़ों की संपत्ति की जब्त, जानें पूरा मामला,

congress-mla-father-rana-gurjit-singh-and-son-property-worth-rs-2202-crore-seized-by-ed-jalandhar-team

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर / कपूरथला : पंजाब में जालंधर प्रवर्तन निदेशालय (ED Jalandhar) ने भारत के बाहर विदेशी मुद्रा रखने के लिए विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) 1999 की धारा 37ए के तहत राणा शुगर्स लिमिटेड की 22.02 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति जब्त की है। मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला से कांग्रेस के विधायक राणा गुरजीत सिंह (Rana Gurjeet Singh) और

.

.

सुल्तानपुर लोधी से विधायक राणा इंद्र प्रताप सिंह उक्त कंपनी के मालिक हैं, जिनके खिलाफ ये कार्रवाई की गई है। कंपनी में दोनों विधायक और अन्य पारिवारिक सदस्य हिस्सेदार हैं। ED द्वारा गुरुवार की रात को जारी एक बयान में कहा गया है कि संघीय एजेंसी ने ग्लोबल डिपॉजिट रिसीट्स (GDR) जारी करने और अपने वास्तविक उद्देश्य के लिए पूरी

.

.

जीडीआर प्रक्रिया का उपयोग न करने के संबंध में राणा शुगर्स लिमिटेड के प्रमोटरों, निदेशकों और शेयरधारकों के खिलाफ फेमा के प्रावधानों के तहत जांच शुरू की गई थी। ED की जांच से पता चला है कि कुल जीडीआर प्राप्ति में से राणा शुगर्स लिमिटेड (Rana Sugars Limited) ने पूरी जीडीआर आय भारत में वापस नहीं लाई। जिससे शूगर मिल ने FEMA 1999 की धारा 4 का उल्लंघन करते हुए

.

.

भारत के बाहर 2.56 मिलियन अमेरिकी डॉलर (22.02 करोड़) की जीडीआर आय रखी। आपको बता दें कि इस मामले में ED द्वारा आगे भी जांच की जा रही है। पिछले साल भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने राणा शुगर लिमिटेड (Rana Sugars Limited) पर अपने माध्यम से व्यक्तिगत संस्थाओं को धन हस्तांतरित करने के कथित आरोपों पर 63 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

.