PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

इस कांग्रेसी विधायक को ED ने किया गिरफ्तार, छापेरमारी के दौरान बरामद हुए 12 करोड़ रूपये कैश व 6 करोड़ का सोना,

congress-mla-kc-veerendra-arrested-ed-seized-cash-worth-rs-12-crore-and-gold-worth-rs-6-crore-during-the-raid

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कर्नाटक के चित्रदुर्ग से विधायक केसी वीरेंद्र ‘पप्पी’ को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई शनिवार को गंगटोक से की। विधायक और उनसे जुड़े ठिकानों पर की गई छापेमारी में अब तक लगभग 12 करोड़ रुपये की नकदी,

.

.

6 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण और 10 किलो चांदी समेत कई लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं। जब्त की गई नकदी में करीब एक करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा भी शामिल है। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के प्रावधानों के तहत की गई है। ईडी के अनुसार, विधायक केसी वीरेंद्र पर एक बड़े अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क को चलाने का आरोप है। इस मामले में ईडी ने शुक्रवार को एक साथ

.

congress-mla-kc-veerendra-arrested-ed-seized-cash-worth-rs-12-crore-and-gold-worth-rs-6-crore-during-the-raid

.

कई शहरों में 30 ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था। प्रवर्तन निदेशालय के बेंगलुरु क्षेत्रीय कार्यालय के मुताबिक, कर्नाटक के चित्रदुर्ग में छह, बेंगलुरु में दस, हुबली में एक, राजस्थान के जोधपुर में तीन, मुंबई में दो और गोवा में आठ परिसरों पर छापेमारी की गई। गोवा में की गई कार्रवाई में ‘पपीज कैसीनो गोल्ड’, ‘बिग डैडी कैसीनो’ और ‘ओशन 7 कैसीनो’ समेत कई बड़े कैसीनो भी शामिल हैं। 

.

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह तलाशी अवैध ऑनलाइन और ऑफलाइन सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन के मामले में की जा रही है। जांच में सामने आया है कि आरोपी विधायक King567, Raja567, Puppy’s003 और रत्ना गेमिंग जैसे कई नामों से ऑनलाइन सट्टेबाजी की वेबसाइटें चला रहा था, जिनके जरिए करोड़ों रुपये का अवैध लेनदेन किया जा रहा था। ईडी अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है।

.

.