PTB Big Political न्यूज़ बरनाला : कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के मद्देनजर आज राहुल गांधी के पीए और पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साथ बरनाला में बैठक हुई / बरनाला के गेस्ट हाउस में गुप्त बैठक के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विरोध हुआ, जिसमें कई कार्यकर्ताओं को बैठक से बाहर कर दिया गया /
बताया जा रहा है कि इस दौरान जब मीडिया को इसकी जानकारी हुई तो मीडिया के पत्रकार भी वहां पहुंचने लगे / इस दौरान आम आदमी पार्टी को अलविदा कहने के बाद भदौर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए विधायक पीरमल सिंह धौला के PA ने पत्रकारों के साथ बदसलूकी की /
इतना ही नहीं बरनाला के एसएपी ने पत्रकारों को शरेआम धमकीयां भी दी / इसी के चलते पत्रकारों ने राणा गुरजीत सिंह का घेराव कर तीन घंटे तक रोष प्रर्दशन किया / पुलिस ने पत्रकारों के हक में उतरे किसान संगठनों की महिला के साथ हाथापाई की / मामला काफी भड़क जाने के बाद बरनाला के डिप्टी कमिश्नर ने पत्रकारों से मांफी मांगी / उन्होंने इस मामले पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद पत्रकारों ने धरने को वापिस ले लिया /
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































