PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी हुई कोरोना संक्रमित, बैठक में शामिल कई नेता भी संक्रमित,

Congress President Sonia Gandhi got corona infected

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना संक्रमित हो गई हैं। उनके अलावा बैठक में आए कुछ नेता भी संक्रमण के शिकार हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी को कल (बुधवार) शाम को हल्का बुखार आया था, इसके बाद हुए उनकी जांच की गई तो वह कोरोना संक्रमित पाई गईं। सुरजेवाला ने कहा कि सोनिया गांधी पिछले एक सप्ताह में बहुत सारे नेताओं, कार्यकर्ताओं से मिलीं जिसके कारण उन्हें संक्रमण हो गया।

सुरजेवाला ने बताया कि सोनिया गांधी ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी नेताओं से जांच कराने की अपील की है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगी। बता दें कि 8 जून को सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय के समक्ष पेश भी होना है। हालांकि, सुरजेवाला ने कहा है कि सोनिया गांधी ने विशेष तौर पर उन्हें कहा है कि वह 8 जून को ED(प्रवर्तन निदेशालय) के समक्ष आवश्य पेश होंगी।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पूछताछ के लिए समन भेजा है। ईडी सोनिया से आठ जून को पूछताछ करेगी, जबकि राहुल को बृहस्पतिवार को पेश होने को कहा है। हालांकि, राहुल देश में नहीं हैं। उन्होंने जांच एजेंसी से पांच जून के बाद कभी भी पेशी की तारीख रखने का आग्रह किया है।