सौरव शर्मा ने कहा शहरी टीमों का भी जल्द होगा गठन,
PTB political News कपूरथला : कांग्रेस के जिला कपूरथला के सोशल मीडिया सैल की बैठक जिला प्रधान सौरव शर्मा के नेतृत्व में सुल्तानपुर लोधी में विधायक नवतेज चीमा के कार्यालय में हुई है। बैठक के दौरान कांग्रेस के विधायक के बेटे जस्करन चीमा जी के साथ-साथ कार्यकर्ता व यूथ विंग के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर बैठक को संबोधित करते हुए साैरव शर्मा ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी प्रदेशहित और लोकहित में शानदार काम रहे है।
मुख्यमंत्री की ओर से लोगों के बिजली के बिल माफ किए गए, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वाटर सप्लाई के चार्ज को सीमित किए गया, बिजली की दरों में कटौती और पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों में काम कर रहे 36 हजार कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने बीते दो माह दो फैसले लिए है उससे प्रदेश के हर वर्ग को लाभ हुआ है।
वहीं सौरव शर्मा ने कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से सोशल मीडिया के माध्यम से पंजाब सरकार की जनहित से जुड़ी योजनाओं का प्रसार व प्रचार किया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत उनकी ओर से बुधवार को यह बैठक की गई है। वहीं सौरव शर्मा ने कहा कि वह जल्द ही जिला कपूरथला के देहाती व शहरी इंचार्ज सहित ब्लाक स्तर की टीमों का गठन करेंगे, जोकि सोशल मीडिया सैल के माध्यम से पंजाब सरकार की हर गतिविधियों को लोगों तक पहुंचाएंगे और हर वर्ग के लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।
इस मौके पर जस्करन चीमा ने कहा की वो जल्द ही हर गाँव और वार्ड में से युवाओं को सोशल मीडिया टीम से जुड़ने के लिये प्रेरित करेंगे उन्होंने कहा जिससे कि आगमी वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी को जीत मिलेगी। इस मौके पर सुखपाल बिनिंग, पंकज घेरा, रिशभ, जतिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह गोल्डी, कुलदीप सिंह, अमृतपाल सिंह व योगेश मढ़िया भी उपस्थित थे।



































