PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कंस्लटैंट विनय हरी पहले अपने गिरेबान में झांके,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

Consultant Vinay Hari Jalandhar Punjab

विनय हरी ने अपनी घटिया मानसिकता का दिया प्रमाण,

विनय हरी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से एंठ रहा है लाखों रुपये,

किसने कही विनय हरी को यह बात, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Exclusive न्यूज जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल / होशियारपुर (सीनियर रिपोर्टर) संदीप डोगरा : पंजाब स्टडी अबरोड कंस्लटैंटस एसोसिएशन ने जालंधर के कंस्लटैंट विनय हरी द्वारा एक इंटरव्यू में दिए गए बयान, जिसमें उन्होंने स्टूडेंट वीजा का काम करने वालों के ठग और वहां पढ़ने जाने वाली लड़कियों को देह व्यापार में संलिप्त बताया, की कड़े शब्दों में निंदा की है / एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक नैय्यर ने विनय हरी के इस बयान की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि विनय हरी यह सब कहने से पहले अपने गिरेबान में झांके /

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

दीपक ने कहा कि पंजाब के लोग गैरतमंद लोग हैं और वह ऐसा काम करने से पहले मरना पसंद करेंगे / जो माता-पिता अपने बच्चों को विदेश पढ़ाई के लिए भेजने हेतु 12-14 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं, वो अपने बच्चे की पढ़ाई की दूसरी किश्तें भरने में भी सामर्थ होते हैं / उन्होंने कहा कि कनाडा में तो बच्चों के रहने एवं खाने-पीने के लिए जी.आई.सी. के रुप में पहले ही 10 हजार डॉलर जमा करवाए होते हैं / विनय हरी पर तीखा प्रहार करते हुए दीपक नैय्यर ने कहा कि आईलेट्स सेंटरों को आशिकी का अड्डा बताने वाला यह विनय हरी विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये एंठ रहा है /

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब के बच्चे सूझवान और समझदार हैं और अपना बुरा-भला भलीभांति जानते हैं / लोगों के बच्चों के बारे में गलत शब्दावली का इस्तेमाल करके विनय हरी ने अपनी घटिया मानसिकता का प्रमाण दिया है / विनय के इस बयान से उन अभिभावकों पर क्या बीती होगी, जिन्होंने अपनी बेटियों को विदेश में पढऩे के लिए भेजा हुआ है या भेजने हेतु आईलेट्स सेंटर में दाखिला दिलाया हुआ है /

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

दीपक नैय्यर ने ट्रैवल इंडस्ट्री को एसोसिएशन के माध्यम से आह्वान किया कि वे विनय हरी व इस जैसे अन्य व्यक्तियों का बहिष्कार करें और लोगों को जागरुक किया जाए कि विनय हरी आपसे पैसे लेकर आपके बच्चों के बारे में गलत बोल रहा है / उन्होंने पंजाब निवासियों से अपील की कि वे ऐसे लोगों से पूरी तरह से सुचेत रहें /

[smartslider3 slider=18].

Consultant Vinay Hari Jalandhar Punjab