.
corona virus explosion in delhi 46 positive cases found in 1 lane delhi india
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश और राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस (कोविड-19) से तेजी से फैल रहा है और इन चारों राज्यों में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 12002 लोग संक्रमित हुए हैं तथा इन राज्याें में मृतकों की कुल संख्या 501 हुई है / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार शाम पांच बजे जारी आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 269, गुजरात में 103, मध्य प्रदेश में संख्या 81 और दिल्ली में 48 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है /
..
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक ही गली के 46 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं / इलाके के एच ब्लॉक की गली के ये लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं / एच ब्लॉक की तीन गलियों को 14 अप्रैल को पहले ही सील कर दिया गया था / पॉजिटिव पाए गए 46 लोगों को नरेला के क्वारनटीन सेंटर ले जाया गया है /
.जहांगीरपुरी में यह तीसरा बड़ा कोरोना पॉजिटिव मामला पाया गया है / देशभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 21700 तक पहुंच गयी है तथा इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 686 हो गया है / अब तक 4325 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है / इसी बीच उप राज्यपाल अनिल बैजल ने गुरुवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस कर्मियों की जांच के लिए विशेष कोरोना वायरस (कोविड-19) परीक्षण सुविधा स्थापित की जाए /
.बैजल ने मुख्य सचिव, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति समीक्षा की / उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना चुनौती से निपटने में अग्रणी मोर्चे पर जुटे स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही पूर्णबंदी का कड़ाई और प्रभावी ढंग से अनुपालन कराने के लिए सभी एहतियाती कदम उठाने जाएं /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
corona virus explosion in delhi 46 positive cases found in 1 lane delhi india






































