.
Cosmetology dept organized Guest Lecture on Skin and Hair Care at HMV College Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय के कास्मेटालिजी विभाग द्वारा कौशल केंद्र के अन्तर्गत ‘स्किन व हेयर केयर’ पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया / बतौर रिसोर्स पर्सन ए.जी. क्लिनिक से डा. मनप्रीत कौर व डा. अमनप्रीत सिंह (प्लास्टिक व कास्मेटिक सर्जन) उपस्थित थे /
..
विभागाध्यक्षा सुश्री मुक्ति अरोड़ा ने उनका स्वागत किया / डा. मनप्रीत कौर व डा. अमनप्रीत सिंह ने छात्राओं को स्किन व इसकी संरचना की जानकारी दी / उन्होंने सभी आयु वर्गों के लिए स्किन केयर के टिप्स दिए / उन्होंने बढ़ती आयु में स्किन केयर के उपलब्ध उपचारों की भी जानकारी दी /

डा. मनप्रीत कौर ने कहा कि बाल महिलाओं की खूबसूरती को बढ़ाते हैं / उन्होंने दैनिक हेयर केयर के टिप्स देते हुए स्किन व बालों पर कैमिकल के दुष्प्रभावों के बारे में बताया / उन्होंने छात्राओं को डाइट, अच्छी नींद व स्ट्रेस मुक्त जीवन की महत्ता बताई ताकि स्किन व हेयर स्वस्थ रह सकें /
..
प्राचार्या प्रो. डॉ. श्रीमती अजय सरीन जी ने विभाग के प्रयासों की सराहना की / इस अवसर पर डीन अकादमिक डा. कंवलदीप कौर, नोडल आफिसर कौशल केंद्र डा. एकता खोसला, श्रीमती बिंदू कोहली, सुश्री परवशी व सुश्री अदिति भी उपस्थित थे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cosmetology dept organized Guest Lecture on Skin and Hair Care at HMV College Jalandhar




































