PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

देश भर में आज से हुई Covid-19 Vaccine टीकाकरण की शुरुआत,

Covid-19 Vaccine Vaccination Started Around the Country Today,

जालंधर में डॉ. कश्मीरी लाल तो वहीं दिल्ली में सफाई कर्मचारी मनीष से हुई टीकाकरण की भव्य शुरूआत,

PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली /जालंधर : दिल्ली समेत पूरे देश में आज से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी के संबोधन के साथ शुरू हुए टीकाकरण अभियान के पहले चरण में कुल तीन करोड़ लोगोंं को टीके लगाए जाएंगे।

.
.

इनमें स्वास्थ्यकर्मचारी, फ्रंट लाइन कोविड योद्धा जैसे सफाई कर्मी, पुलिस के जवान आदि शामिल हैं। इस अभियान के शुरू होते ही दिल्ली के एम्स में आज सबसे पहले सफाईकर्मचारी मनीष को टीका लगा।

.

वहीं, जालंधर में कोविड-19 वैक्सीनेशन की शुरुआत सेवा मुक्त हुए डॉक्टर कश्मीरी लाल को पहली वैक्सीन लगाकर की गई। सिविल अस्पताल जालंधर स्थित कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर में उन्होंने फीता काटकर वैक्सीनेशन की प्रक्रिया की शुरुआत की। इसके बाद फ्रंटलाइन हेल्थ वर्करों की वैक्सीनेशन का कार्य शुरू हो गया है।

.

.

आपको बता दें कि जालंधर में पहले दिन तीन सैंटरों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत की गई है। इनमें सिविल अस्पताल जालंधर और नकोदर के साथ कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बस्ती गुजां शामिल है। बाकी सैंटरों पर भी वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है। पहले दिन 300 हेल्थ वर्करों को कोविड-19 लगाई जानी है।

.

कोरोना का टीका लगवाने के बाद डॉक्टर कश्मीरी लाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि जालंधर में पहला टीका उन्हें लगाया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर भ्रमित होने की बजाए सभी लोग आगे टीका लगवाएं। इस से डरे नहीं। उन्होंने कहा कि इसका कोई साइड इफैक्ट नहीं है। सभी को इस अभियान में बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।

.

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें,

Covid-19 Vaccine Vaccination Started Around the Country Today,