PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

452 मत प्राप्त करके देश के नए उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन,

cp-radhakrishnan-becomes-the-new-vice-president-of-the-country

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : NDA की ओर से समर्थित उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति चुन लिए गए हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में उन्हें 452 मत मिले। इस जीत के साथ ही वह देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चयनित हो गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल वोटर संख्या 788 थी। इसमें 7 पद रिक्त रहने के कारण प्रभावी वोटर संख्या 781 रही।

.

.

मंगलवार को हुए मतदान में 768 सांसदों ने वोट डाला, जबकि 13 सदस्य अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित रहने वालों में बीआरएस के 4, बीजद के 7, शिरोमणि अकाली दल के 1 और एक निर्दलीय सांसद शामिल थे। NDA के 427 सांसदों ने मतदान में हिस्सा लिया और बहुमत से राधाकृष्णन की जीत सुनिश्चित की। बता दें कि एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने

.

.

मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान से पहले लोधी कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर जाकर दर्शन किए और आशीर्वाद लिया था। मंदिर से बाहर निकलते हुए उन्होंने भरोसा जताया था कि चुनाव में उनकी जीत तय है। राधाकृष्णन ने कहा था, “यह भारतीय राष्ट्रवाद की एक बड़ी जीत होगी। हम सब एकजुट हैं और हमेशा एक रहेंगे। हमारा लक्ष्य ‘विकसित भारत’ है, और यह जीत उसी दिशा में हमें आगे ले जाएगी।

.

आपको बता दें कि नए उपराष्ट्रपति के लिए मंगलवार को नई दिल्ली स्थित नए संसद भवन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान के बाद वोटों की गिनती की गई, जिसमें सीपी राधाकृष्णन की जीत हुई। भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन और इंडिया ब्लॉक के प्रत्याशी, पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बी सुदर्शन रेड्डी के बीच मुकाबला था।

.

.