.
cricket news former indian captain sourav ganguly reaches bcci office to file nomination for chief post
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : दूनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड BCCI के अध्यक्ष पद के लिए पूर्व कप्तान और दिग्गज सौरव गांगुली ने अपना नामांकन भर दिया है / नए अध्यक्ष पद के लिए 47 वर्षीय गांगुली का नाम सबसे आगे चल रहा है / 23 अक्तूबर को BCCI के अध्यक्ष पद के साथ अलग-अलग पदों के लिए भी नाम का ऐलान कर दिया जाएगा /
..
नामांकन भरने के बाद गांगुली ने कहा कि वे उस पद पर होंगे जहां से वे टीम और क्रिकेट के लिए बदलाव कर सकते हैं, उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ महीनों में भारतीय क्रिकेट में सकारात्मक बदलाव किए जाएंगे / सोमवार को नामांकन भरने के बाद बीसीसीआई के सदस्य राजीव शुक्ला ने इस इस बात की जानकारी दी और सौरव गांगुली को अध्यक्ष पद का समर्थन दिया /
..
सोमवार को इसी कड़ी में गांगुली पूर्व अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन, जगमोहन डालमिया और राजीव शुक्ला के साथ मुंबई में BCCI के ऑफिस पहुंचे थे / उनके साथ गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह भी सचिव पद के नामांकन के लिए पहुंचे थे / खबरों के मुताबिक बीसीसीआई चुनाव 23 अक्तूबर को होंगे / मगर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के होने वाले इस चुनाव के लिए नामांकन करने की आखिरी तारीख 14 अक्तूबर दी गई है / आपको बता दें कि सौरव गांगुली के पास क्रिकेट का लंबा अनुभव है / गौरतलब है कि बीसीसीआई के विभिन्न पदों पर चुने जाने वाले नए अधिकारी 23 अक्तूबर को होने वाला सालाना आम बैठक के बाद अपने पद और जिम्मेदारी संभालेंगे /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
cricket news former indian captain sourav ganguly reaches bcci office to file nomination for chief post




































