.
.
crime a man committed suicide after attack on girl s throat with blade in panipat
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ पानीपत : पानीपत के ग्रीन पार्क के बाहर बुधवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए अकाउंटेंट राहुल ने स्कूटर सवार युवती की गर्दन पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया / इसके बाद अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या कर ली / हमला करने से पहले राहुल ने युवती से कहा था कि तुमने अच्छा नहीं किया / युवती अस्पताल में भर्ती है / पुलिस का कहना है कि युवती ने युवक से शादी करने से मना कर दिया था और उसे थप्पड़ भी मारा था / राहुल की शिकायत महिला थाने में भी की थी। इसी वजह से वह नाराज था /
.
.
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े सात बजे जगजीवन राम कालोनी निवासी अकाउंटेंट राहुल (22) सेक्टर-12 स्थित ग्रीन पार्क पहुंचा / इसी दौरान एक युवती अपनी दो सहेलियों के साथ स्कूटर से वहां आई / राहुल युवती के स्कूटर के सामने खड़ा होकर बोला कि तुमने अच्छा नहीं किया। युवती कुछ समझ पाती तब तक उसने सर्जिकल ब्लेड से उसके गले पर वार कर दिया /
.
.
युवती की दो सहेलियों ने पुलिस को बताया कि हमला करने के बाद राहुल भागा तो उसके पीछे लोग भी दौड़े / कुछ दूर जाने के बाद राहुल ने भागते हुए अपनी गर्दन उसी सर्जिकल ब्लेड से काट ली और गिर गया / सहेलियां युवती को एक राहगीर की मदद से निजी अस्पताल ले गईं / प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामान्य अस्पताल रेफर किया गया /
.
.
राहुल को भी कुछ लोग सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई / बाद में उसके परिजन अस्पताल पहुंचे। इसी दौरान युवती के परिजन भी आ गए / युवती ने सेक्टर 11-12 पुलिस को दिए बयान में बताया कि युवक उसे परेशान करता था, उससे शादी करना चाहता था / मना करने पर उसने पहले किसी धारदार हथियार से उसके गले पर हमला किया / इसके बाद खुद की गर्दन काट ली /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
crime a man committed suicide after attack on girl s throat with blade in panipat

































