PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार

crossing 150 crore on a 2 crore budget Film hanuman part history

PTB News मनोरंजन : भारतीय सिनेमाघरों में बेहद सीमित स्क्रीन्स और शांत माहौल में रिलीज हुई आध्यात्मिक फिल्म “हनुमान अंश” ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा चमत्कार कर दिखाया है जिसकी मिसाल भारतीय सिनेमा में दशकों बाद देखने को मिली है। महज 2 करोड़ रुपये के मामूली बजट में तैयार हुई यह फिल्म अब तक 150 करोड़ रुपये से अधिक का ग्रॉस कलेक्शन कर चुकी है। नीम करौली बाबा के जीवन और उनके भक्तों के चमत्कारी अनुभवों पर आधारित इस फिल्म ने

.

.

बड़े-बड़े बजट वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुरुआती दिनों में गिनती की स्क्रीन्स पर लगी यह मूवी अब ‘माउथ पब्लिसिटी’ के दम पर देश भर के 1,300 से ज्यादा थिएटर्स में सफलतापूर्वक चल रही है। फिल्म रिलीज को 32 दिन बीत चुके हैं और 5वें हफ्ते के बाद भी सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। जाने-माने फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार, शुरुआत में मेकर्स ने दर्शकों को खींचने के लिए ‘बाय वन गेट वन फ्री’ का ऑफर दिया था,

.

क्योंकि फिल्म का कोई बड़ा प्रमोशन नहीं हुआ था। लेकिन अब फिल्म पूरी तरह से अपने कंटेंट और आस्था के बल पर दौड़ रही है। तरण आदर्श ने बताया कि उन्होंने दर्शकों को नंगे पांव सिनेमाघरों में जाते देखा है, जो 1975 की ब्लॉकबस्टर ‘जय संतोषी मां’ के दौर की याद दिलाता है जब लोग थियेटर के बाहर चप्पलें उतारकर आरती की थाली लेकर जाते थे। अब जनता ही इस फिल्म की सबसे बड़ी ब्रांड एंबेसडर बन चुकी है।

.

यह भी पढ़ें : CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान

.

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘हनुमान अंश’ की कमाई की रफ्तार अभी थमने वाली नहीं है। ट्रेड एक्सपर्ट अतुल मोहन का कहना है कि संभव है कि फिल्म अपने 8वें हफ्ते में 5वें हफ्ते से भी ज्यादा कमाई कर ले। उन्होंने अनुमान जताया है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 200 करोड़, 300 करोड़ और यहां तक कि 400 करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को भी छू सकता है। कई स्कूल और सामाजिक संस्थाएं भी बच्चों को यह प्रेरक फिल्म दिखाने के लिए स्पेशल शोज बुक कर रही हैं।

.

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार

.

ट्रेड विशेषज्ञ राज बंसल और गिरीश जौहर का कहना है कि जब मजबूत आस्था और बेहतरीन कहानी मिलती है, तो बॉक्स ऑफिस के तमाम पारंपरिक गणित ध्वस्त हो जाते हैं। समीक्षकों के मुताबिक, यह फिल्म अब सामान्य ट्रेंड से बाहर निकलकर फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी केस स्टडी बन चुकी है। जिस तरह से रिलीज के एक महीने बाद भी दर्शकों का उत्साह चरम पर है, उसे देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘हनुमान अंश’ भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शीर्ष पर दर्ज होने जा रही है।