PTB News

Latest news
अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस

हैवानियत की हदें पार कर 13 साल की बच्ची से रेप कर किया गर्भवती,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ हिमाचल / मंडी : हिमाचल में हैवानियत की हदें पार करने वाला मामला सामने आया है / जहां मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के युवक ने 13 साल की नाबालिग बच्ची से रेप कर उसे गर्भवती बना दिया / इस बात का खुलासा उस वक्त हुआ जब बच्ची को उसके दादा-दादी जांच के लिए जोनल अस्पताल लेकर आए / यहां डॉक्टरों ने पाया कि वह गर्भवती है / उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला थाना मंडी से टीम ने आकर कार्रवाई शुरू की /
नाबालिग बच्ची 13 साल की है और स्कूल में पढ़ती है / लड़की ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि यह घटना इसी साल जनवरी महीने की है / जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तो उसी के इलाके के एक युवक ने इसके साथ जबरन रेप किया / उसने डर के कारण इस घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अब चैकअप के दौरान पता चला कि वो पेट से है / लड़की की मां नहीं है और पिता ने दूसरी शादी कर ली है / ऐसे में लड़की अपने बूढ़े दादा-दादी के पास रहती है /

पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज करने के बाद धारा 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है / वहीं आरोपी युवक को पकड़ने के लिए पुलिस टीमें रवाना हो गई हैं /