PTB Crime News छत्तीसगढ़ : छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित सुकमा जिले के मरईगुड़ा के समीप आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के शिविर में एक जवान ने अपने साथियों पर गोलियां चला दीं, जिससे 4 जवान शहीद हो गए और तीन अन्य घायल हो गए /
. .पुलिस सूत्रों के अनुसार लिंगनपल्ली के शिविर में जवानों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया / इसके चलते एक जवान ने गोलियां चला दीं, जिससे तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चार को अस्पताल भेजा गया जिसमें एक अन्य जवान ने अस्पताल में दम तोड़ दिया /
..
सूत्रों के अनुसार गोली लगने से सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के धनजी, राजीव मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार शहीद हुए हैं / तीन अन्य घायल जवानों धनंजय कुमार सिंह, धर्मात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा का इलाज चल रहा है / सभी को पास ही स्थित तेलंगाना के भद्राचलम के अस्पताल भेजा गया है /
. .सूत्रों ने कहा कि जवानों के बीच विवाद का कारण तत्काल पता नहीं चल सका है / गोली चलाने वाले जवान का नाम भी तत्काल पता नहीं चल सका है / इस घटना को लेकर अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है, हालांकि आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































