PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

CRPF के जवानों पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ जम्मू-कश्मीर / पुंछ (रिपोर्टर) अनिल भरद्वाज : जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में एक महिला ने सीआरपीएफ के जवानों पर उसे गलत तरीके से कैद करने और एक जवान पर बलात्कार करने का आरोप लगाया है / शिकायत मिलने के बाद तीन सीआरपीएफ जवानों को बर्खास्त कर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है /

पुलिस के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो वह वीडियो को सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे /

उन्होंने बताया कि पुंछ जिले के मंडी इलाके की रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने डोमाना पुलिस थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें उसने आरोप लगाया है कि 10 मार्च को सीआरपीएफ के तीन जवान उसे अपने शिविर में ले गए और उनमें से एक ने उससे बलात्कार किया /

उन्होंने बताया कि महिला के मुताबिक वह शाम सात बजकर 30 मिनट पर एक बस से उतरी और अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी, लेकिन रास्ता भटक गई / आधे घंटे बाद वर्दी में मौजूद तीन लोगों ने शिविर के बाहर उसे रोका और मदद करने के बहाने उसे शिविर में ले गए और उनमें से एक ने उससे बलात्कार किया /

अधिकारी ने बताया कि बलात्कार और गलत तरीके से बंद करने समेत रणबीर दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है /

10 बजे के आसपास सीआरपीएफ के दो जवानों के साथ एक लड़की को सीआरपीएफ के ग्रुप सेंटर में देखा गया था जो प्रथम दृष्टया सुरक्षा के उल्लंघन का मामला प्रतीत हो रहा है / इसी के साथ स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी गई है और उन्होंने महिला तथा जवानों से पूछताछ की है /

प्रवक्ता ने कहा कि चुंकि यह सुरक्षा में चूक का मामला दिखाई दे रहा है इसलिए दो जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है / मामले का वीडियो सोशल मीडिया में आ गया था जिसके बाद महिला ने शिकायत दर्ज कराई है / वीडियो जारी करने वाले जवान को भी बर्खास्त कर दिया गया है /