PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

यह देश बना दो साल से ऊपर के बच्चों का टीकाकरण शुरू करने वाला पहला देश, इस्तेमाल की गई वैक्सीन को WHO ने नहीं दी मंजूरी,

cuba becomes first country in the world to start vaccination drive for kids but its covid19 vaccine is not yet approved by who

PTB न्यूज़ “हेल्थ” : दुनियाभर में अभी बच्चों को लगने वाली कोरोनावायरस वैक्सीन पर रिसर्च जारी है / उम्मीद की जा रही है कि वयस्कों को लगने वाले टीके बच्चों पर भी सकारात्मक असर डालेंगे / इसके लिए अमेरिका से लेकर भारत तक में ट्रायल किए जा रहे हैं, हालांकि, इस बीच क्यूबा दुनिया का पहला देश बन गया है, जहां दो साल से ऊपर के बच्चों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया गया है /

.

.

चौंकाने वाली बात यह है कि इस कम्युनिस्ट देश में बच्चों को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी पा चुकी वैक्सीन नहीं, बल्कि देश में ही तैयार किया गया टीका दिया गया है / तकरीबन 1.12 करोड़ की जनसंख्या वाले इस कैरीबियाई देश में सरकार स्कूल खोलने से पहले ही सभी बच्चों को टीके देना चाहती है / दरअसल, क्यूबा में अधिकतर जगहों पर इंटरनेट की गैरमौजूदगी की वजह से फिलहाल बच्चों को टेलीविजन कार्यक्रमों के जरिए पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है / ऐसे में सरकार जल्द से जल्द बच्चों का टीकाकरण पूरा करना चाहती है /

.

.

बताया गया है कि क्यूबा ने जिन दो वैक्सीन को बच्चों को लगाने की मंजूरी दी है, उनके नाम हैं- अब्दाला और सोबेराना (Abdala, Soberana), क्यूबा ने ये टीकाकरण कार्यक्रम शुक्रवार से ही शुरू किया है / इसमें सबसे पहले 12 साल और उससे ऊपर के बच्चों को वैक्सरीन दी गई / इसके बाद सोमवार से 2-11 साल के बच्चों को भी वैक्सीन लगाना शुरू कर दिया गया /

.

.

आपको यह भी बता दें कि कुछ और देशों ने भी बच्चों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया है, हालांकि, इन देशों में 12 साल से ज्यादा के बच्चों को ही टीका लगाया जा रहा है / इसके अलावा चीन, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), वेनेजुएला, अगले कुछ दिनों में ही छोटे बच्चों को टीका देना शुरू कर सकता है, लेकिन इसमें क्यूबा ने बाजी मारी है / चिली ने भी सोमवार को ही 6 से 12 साल के बच्चों के लिए चीन की साइनोवैक वैक्सीन लगाने की मंजूरी दी है /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Latest News