PTB Sad न्यूज़ नोएडा : ग्रेटर नोएडा के अधीन पड़ते दादरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एक निजी स्कूल की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है / इस घटना में 2 बच्चे और ड्राइवर घायल हो गए /
उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है / घायल बच्चों और ड्राइवर का जीटी रोड स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है / एक्सीडेंट हुई बस आरबी नॉर्थलैंड स्कूल की है / थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत आरवी नार्थलैंड स्कूल की स्कूल बस बच्चो को लेकर स्कूल जा रही थी,
तभी दादरी बाईपास पर आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लगा दिया / इससे उसके पीछे चल रही स्कूल बस की उसमे टक्कर हो गई / हादसे में ड्राइवर को पैर में व 2 बच्चों (आशुतोष उम्र 9 वर्ष व खुशी 8 वर्ष) को चोट आई है / इस घटना की एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही मौके पर लोकल पुलिस टीम पहुंच गई और
घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया / थाना दादरी पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को अस्पताल से अभिभावकों के साथ घर भेज दिया गया है / पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवा दिया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है /

































