PTB News

Latest news
ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो...

दसूहा निवासी कबड्डी खिलाड़ी का हुआ अपहरण, नहीं मिली कोई जानकारी,

Dasuha resident Kabaddi player Roban Singh kidnapped no information found Hoshiarpur Punjab PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब के जिला होशियारपुर के अधीन पड़ते दसूहा के गांव ओडरा के 20 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया था। यह वारदात 9 अक्टूबर की बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी थी।

जानकारी अनुसार पुलिस को दिए बयान में सुरजीत सिंह ने कहा कि उसके दो बेटे हैं। बड़ा लडक़ा रोबन सिंह कबड्डी खिलाड़ी है और गुरु ग्रंथ साहिब विश्वविद्यालय फतेहगढ़ साहिब में पढ़ता है। उन्होंने बताया कि वह 9 अक्टूबर को करीब 2 बजे मोटरसाइकिल पर घर से गया था।

उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी ने उन्हें बताया कि रोबन का मोटरसाइकिल स्कूल के पास गिरा हुआ है। इसके बाद उन्होंने रोबन को फोन किया तो उसने बताया कि उस पर कुछ लोगों ने सिर पर वार किया और उसे एक गाड़ी में डालकर कहीं ले जा रहे हैं, पर उसे नहीं पता कि वे उसे कहां लेकर जा रहे हैं।

इसके बाद रोबन का फोन स्विचआफ आने लगा। उन्होंने बताया कि उनके बेटे को अज्ञात लोगों ने अगवा कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी थी। वहीं पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस करवाई नहीं करने के खिलाफ गांव के लोगों का गुस्सा रोष में बदल चूका है। गांव के लोगों का कहना है कि अगर पुलिस द्वारा अभी भी कोई करवाई नहीं की गई तो हम सड़क जाम कर पुलिस व सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त करेंगे।

Latest News