PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

पंजाब से बड़ी ख़बर, लुटेरों ने पंजाब की प्रसिद्ध अभिनेत्री को बंधक बनाकर दिया बड़ी वारदात को अंजाम,

Daylight Robbers Committed The Crime Actress Alankrita Sahai Was Tied Up And Looted Lakhs Of Rupees Chandigarh Punjab

PTB Big मनोरंजन : चंडीगढ़ से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते सेक्टर-27 में दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए अभिनेत्री अलंकृता सहाय के घर में घुस कर चाकू की नोक पर कथित तौर पर 6 लाख रुपये लूट लिए है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री जब घर में अकेली थी तो दोपहर के करीब 1 बजे इस घटना को लुटेरों ने अंजाम दिया, जिसके बाद अलंकृता ने पुलिस थाने में मामले पर शिकायत दर्ज करवाई गई /

.

.

वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायतकर्ता करीब एक महीने पहले शहर में शिफ्ट हुई थी / उसने और उसके माता-पिता ने घर की दूसरी मंजिल किराए पर ली थी और पीड़िता के माता-पिता पिछले 10 दिनों से शहर से बाहर थे / बता दें कि अभिनेत्री अलंकृता सहाय बॉलीवुड फिल्म “नमस्ते इंग्लैंड” में भी काम कर चुकी है / जानकारी के अनुसार पीड़िता घर पर अकेली थी और उसने अपनी नौकरानी के लिए दरवाजा खुला रखा था, तभी दोपहर करीब 12:30 बजे तीन संदिग्ध घर में घुस आए /

.

.

एक आरोपी ने घर से चाकू निकालकर उसे धमकाया / आरोपितों ने पीड़िता के साथ मारपीट भी की / उन्होंने उसका एटीएम कार्ड लिया और उसका पिन पूछा जिसके बाद एक संदिग्ध पास के एटीएम में गया और उसके खाते से 20,000 रुपये निकाल लिए, इसके बाद वह घर लौट आया / इसी दौरान पीड़िता ने एक आरोपी को धक्का दिया और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया / इसके बाद आरोपी बालकनी में गए और खिड़की से कमरे में घुसने की कोशिश की, इसके बाद पीड़िता ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया /

.

.

आरोपी उससे पैसे की मांग करते रहे और यहां तक कि बाथरूम का एग्जॉस्ट फैन तोड़ने की भी कोशिश की / अपनी जान के डर से पीड़िता ने छह लाख रुपये कमरे से बाहर फेंक दिए, जिसके बाद आरोपी पीछे की दीवार फांद कर मौके से फरार हो गए / घटना की सूचना पुलिस को दी गई और जांच शुरू कर दी गई है / इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है / पुलिस का दावा है कि पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान कर ली है / एक पुलिसकर्मी ने कहा कि अपराध में शामिल एक संदिग्ध पीड़िता के घर फर्नीचर देने आया था, जिसे उसने हाल ही में खरीदा था /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें