PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

दिल्ली में धमाके को लेकर हुआ सबसे बड़ा खुलासा,

delhi-blast-case-new-update-explosive-shipment-and-package-were-codewords-know-details

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : दिल्ली में लाल किले के पास हुए सोमवार शाम को हुए धमाके के मामले में जांच एजेंसियों को एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन अपने विदेशी हैंडलर्स से एन्क्रिप्टेड रूट के माध्यम से संवाद करते थे और इसी माध्यम से उन्हें आदेश भी मिलते थे। इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा यह हुआ है कि अमोनियम नाइट्रेट, ऑक्साइड और फ्यूल ऑयल जैसे पदार्थों से तैयार किए जाने वाले विस्फोटक को आतंकी “शिपमेंट” और

.

“पैकेज” जैसे कोडवर्ड से संबोधित करते थे। जांच एजेंसियों ने आतंकियों के फोन से इन कोडवर्ड्स को बरामद किया है, जिससे उनके संचार के तरीके का पर्दाफाश हुआ है। यह पता चला है कि आतंकी डॉक्टर, जो इस विस्फोटक सामग्री को तैयार करने का काम करता था, इन विस्फोटक को “शिपमेंट” और “पैकेज” के नाम से पुकारता था। इस प्रकार के कोडवर्ड का इस्तेमाल यह दर्शाता है कि

.

आतंकी संगठन अपनी गतिविधियों को छिपाने और सुरक्षा एजेंसियों को चकमा देने के लिए किस हद तक सुनियोजित तरीके से काम कर रहे थे। एन्क्रिप्टेड संचार माध्यमों का उपयोग उन्हें अपनी योजनाएं बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने में मदद करता था, जिससे उनकी पहचान और गतिविधियों का पता लगाना एजेंसियों के लिए और भी कठिन हो जाता था। विस्फोटक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले अमोनियम नाइट्रेट, ऑक्साइड और फ्यूल ऑयल जैसे

.

Delhi Blast case New Update Explosive Shipment and Package Were Codewords Know Details

रसायन आम तौर पर औद्योगिक या कृषि कार्यों में उपयोग किए जाते हैं। हालांकि, जब इनका इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए किया जाता है, तो यह अत्यंत खतरनाक हो जाता है। इन पदार्थों को मिलाकर एक शक्तिशाली विस्फोटक तैयार किया जाता है। इस विस्फोटक को “शिपमेंट” और “पैकेज” जैसे कोडवर्ड में संबोधित करने का उद्देश्य यह था कि यदि उनके संचार को इंटरसेप्ट भी किया जाए,

.

तो भी सामान्य शब्दों से उनका अर्थ स्पष्ट न हो सके। यह उनकी गोपनीयता बनाए रखने की एक चाल थी। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के फरीदबाद मॉड्यूल के संदिग्ध आतंकी यानी ‘सफेदपोश आतंकी’ मॉड्यूल के संबंध में गिरफ्तार किए गए डॉ. मुजम्मिल गनई लालकिला क्षेत्र की पहले भी रेकी कर चुका है। उसके मोबाइल फोन के डेटा के विश्लेषण से पता चला है कि उसने इस साल जनवरी में लाल किला क्षेत्र की कई बार टोह ली थी।

.

Delhi Blast case New Update Explosive Shipment and Package Were Codewords Know Details

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी को लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है। दिल्ली पुलिस अभी तक 10 से ज्याादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें संदेह है कि ये रेकी 26 जनवरी को ऐतिहासिक स्मारक को निशाना बनाने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा थी, जो उस समय क्षेत्र में गहन गश्त के कारण विफल हो गई होगी।

.

सूत्रों के मुताबिक जांच के दौरान खुलासा हुआ कि दो प्रमुख संदिग्ध, धमाके वाली आई-20 कार चला रहे डॉ. उमर और मुजम्मिल तुर्किये गए थे। उन्होंने बताया कि जांचकर्ताओं को उनके पासपोर्ट में तुर्किये के आव्रजन टिकट मिले हैं और वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या दोनों अपनी यात्रा के दौरान किसी विदेशी आका से भी मिले थे। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान खुलासा हुआ कि विस्फोट में इस्तेमाल हुंडई आई-20 कार से जुड़े अन्य संदिग्धों के पास अन्य लाल रंग की कार भी थी।

.

Delhi Blast case New Update Explosive Shipment and Package Were Codewords Know Details

पुलिस द्वारा जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने और तीन चिकित्सकों सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करने के कुछ ही घंटों बाद दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास एक धीमी गति से चलती कार में उच्च तीव्रता वाला विस्फोट हुआ था। पुलिस ने जम्मू कश्मीर, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर लगभग 2,500 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर जब्त किया था।

.