PTB News

Latest news
Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद

Delhi Blast Latest Update, होगा पूरा खुलासा, NIA ने लिया बड़ा फैसला,

delhi-blast-latest-update-nia-constitutes-investigation-team-of-10-officers-adg-vijay-sakhare-will-lead-it

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार धमाके की जांच अब NIA को सौंप दी गई है। गृह मंत्रालय द्वारा सौंपी गई इस जांच के लिए NIA ने ADG विजय सखारे के नेतृत्व में 10 सदस्यीय एक विशेष टीम का गठन किया है। टीम को जैश मॉड्यूल से जुड़ी केस फाइलों की समीक्षा के लिए दिल्ली, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ समन्वय करना है। लाल किला विस्फोट के तुरंत बाद, केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसकी जांच एनआईए को सौंप दी थी।

.

एनआईए ने इस मामले की गहन जांच के लिए एडीजी विजय सखारे के नेतृत्व में आईजी से लेकर डीएसपी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों सहित 10 सदस्यीय विशेष टीम का गठन किया है। इस टीम का मुख्य उद्देश्य जैश मॉड्यूल से जुड़े सभी केस फाइलों की समीक्षा करना और जम्मू-कश्मीर, दिल्ली और हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करना है। टीम में एक IG स्तर के अधिकारी समेत दो DIG, 3 SP और DSP रैंक के अधिकारी मौजूद हैं।

.

.

दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी जांच एजेंसी NIA के अधिकारियों को तफ्तीश में मदद कर रहे हैं। जांच के तहत, फोरेंसिक टीम ने धमाके वाली जगह से 40 से अधिक नमूने जमा किए हैं। इन नमूनों में बम के अवशेष, दो कारतूस और दो अलग-अलग प्रकार के विस्फोटकों के नमूने शामिल हैं। प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि विस्फोटकों में से एक नमूना अमोनियम नाइट्रेट प्रतीत होता है। इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

.

दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उमर और तारिक को i20 कार सप्लाई करने वाले फरीदाबाद के एक कार डीलर को हिरासत में लिया गया है, और वाहन खरीदने में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों की जांच की जा रही है। धमाके के तार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा तक फैले हुए हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद से संचालित आतंकी मॉड्यूल के संबंध में हरियाणा के एक मौलवी को हिरासत में लिया है।

.

.

यह मौलवी इश्तियाक फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी परिसर के पास किराए के मकान में रह रहा था, जिसे पुलिस श्रीनगर लाई है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, उसके घर से 2,500 किलोग्राम से अधिक अमोनियम नाइट्रेट, पोटेशियम क्लोरेट और सल्फर बरामद हुआ था। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शोपियां में भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस ऑपरेशन का मकसद दिल्ली में हुए कार धमाके से जुड़े जमात-ए-इस्लामी के लोगों पर नकेल कसना है।

.

धमाके से तीन दिन पहले, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर में जैश-ए-मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाने के आरोपी डॉ. आदिल अहमद को गिरफ्तार किया था। डॉ. आदिल सहारनपुर के फेमस मेडिकेयर अस्पताल में पिछले छह महीने से काम कर रहा था। सहारनपुर के एसपी सिटी ने पुष्टि की कि स्थानीय पुलिस ने नियमानुसार जम्मू-कश्मीर पुलिस की मदद की और वे उसे ट्रांजिट रिमांड पर वापस ले गए।

.